फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   prime minister of turkey announce resignation

तुर्की के प्रधानमंत्री ने की इस्तीफे की घोषणा

Thu, 05 May 2016 10:33 PM IST
एजेंसी/अंकारा
एजेंसी/अंकारा Updated Thu, 05 May 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
prime minister of turkey announce resignation
तुर्की के प्रधानमंत्री ने की इस्तीफा देने की घोषणा

तुर्की के प्रधानमंत्री अहमत दाउतोगलू ने राष्ट्रपति रिसेप तईप एरडोगन के साथ विवाद के चलते बृहस्पतिवार को अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी। देश की सत्ता पर राष्ट्रपति की पकड़ मजबूत बनाने के लिए उन्होंने यह घोषणा की है। दाउतोगलू ने कहा, ‘मैंने फैसला लिया कि देश की सत्तारूढ़ पार्टी की एकता के लिए ऐसा किया जाना उचित है। मैं 22 मई को नए नेता के चुनाव में शामिल होने पर विचार नहीं कर रहा हूं।’

विज्ञापन


एरडोगन के साथ विवाद के चलते सत्तारूढ़ जस्टिस एंड डेवलपमेंट पार्टी के कार्यकारियों के साथ बैठक के बाद दाउतोगलू ने अपने कदम पीछे खींचे हैं। हालांकि दाउतोगलू का इस्तीफा तुरंत प्रभावी नहीं हुआ है। तुर्की की सत्ता पर 2002 से काबिज पार्टी की 22 मई को होने वाली आपातकालीन बैठक में नए नेता का चुनाव किया जाएगा, जो दाउतोगलू की जगह लेगा। वहीं, दाउतोगलू ने पार्टी से इस्तीफा नहीं देने का संकेत दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed