फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Pregnant Indian women killed by her Ex Husband in London

ब्रिटेन में भारतीय मूल की गर्भवती महिला की तीर लगने से मौत, बच्चे को बचाया गया

Wed, 14 Nov 2018 01:33 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 14 Nov 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
Pregnant Indian women killed by her Ex Husband in London
Dead Body
ब्रिटेन में भारतीय मूल की एक गर्भवती महिला की तीर लगने से मौत हो गई। हालांकि आपात स्थिति में किए गए ऑपरेशन के बाद उसके बच्चे को बचा लिया गया। लंदन में हुए हमले में तीर महिला के पेट से होते हुए उसके दिल तक पहुंच गया था। पूर्वी लंदन के इल्फोर्ड इलाके में सोमवार को हुए हमले के दौरान 35 वर्षीय देवी उन्मथालेगाडू को पेट में चोट लगी।
विज्ञापन


उसकी एक स्थानीय अस्पताल में मौत हो गई जहां डॉक्टरों ने उसके बच्चे को बचा लिया। स्कॉटलैंड यार्ड के अधिकारियों ने 35 वर्षीय महिला की हत्या के लिए 50 वर्षीय रमनोडगे उन्मथालेगाडू पर मंगलवार को आरोप लगाए। वह उसका पूर्व पति बताया जा रहा है।
विज्ञापन


महिला को सना मोहम्मद के नाम से जाना जाता था दूसरे पति से शादी से पहले उसने इस्लाम अपना लिया था। उसके पहले पति से उसे तीन बच्चे थे और इम्तियाज मोहम्मद नामक दूसरे पति से दो लड़कियां थी। सोमवार को हुए बच्चे का नाम उसके पिता ने इब्राहिम रखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed