{"_id":"5a23002b4f1c1b4c528b7201","slug":"prachand-said-our-relations-with-india-were-good-and-will-continue","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारत से हमारे रिश्ते अच्छे थे और आगे भी रहेंगे : प्रचंड","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
भारत से हमारे रिश्ते अच्छे थे और आगे भी रहेंगे : प्रचंड
अमर उजाला ब्यूरो / कपिलवस्तु
Updated Sun, 03 Dec 2017 06:38 AM IST
विज्ञापन
प्रचंड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमा से सटे कपिलवस्तु जिले के पकड़ी बररोहियां चौराहे पर शुक्रवार दोपहर नेपाल के पूर्व पीएम पुष्प कमल दहल प्रचंड ने चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारत से मेरे रिश्ते हमेशा अच्छे रहे हैं और आगे भी रहेंगे। प्रचंड यहां संसदीय क्षेत्र से खड़े पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में वोट मांगने आए थे।
प्रचंड ने वाम दल गठबंधन से खड़े प्रत्याशी बलदेव को जीतने पर मंत्री बनाने का वादा किया। विधायक के लिए खड़े अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी फैजल खान के पक्ष में भी उन्होंने वोट मांगा। प्रचंड ने भारत के साथ संबंध बिगड़ने के बात को नकारते हुए कहा कि भारत से मेरे रिश्ते मधुर होने का जनता को भरोसा है। मैं जब भी प्रधानमंत्री रहा, भारत से रिश्ते बहुत मजबूत और अच्छे रहे। आज भी हमारी बातें पीएम मोदी से होती है। रिश्ते बिगड़ने की कोई बात ही नहीं है। दोनों देशों के संबंध और मधुर बनेंगे।
पढ़ें- भारत का 'यस मैन' नहीं है नेपाल: प्रचंड

सभा के समीप धमाका, अफरातफरी
प्रचंड
सोनौली (महराजगंज)। सोनौली की सीमा से 20 किमी दूर रूपनदेही जिले के पकड़ी में शनिवार को नेपाल के पूर्व पीएम पुष्प कमल दहल प्रचंड की चुनावी सभा स्थल से करीब सौ मीटर की दूरी पर विस्फोट हो गया। विस्फोट होते ही सभा में मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे। नेपाल पुलिस और सेना के जवानों ने सभा स्थल पर चारों तरफ से घेराबंदी कर प्रचंड को सुरक्षा घेरे में ले लिया।
उधर, विस्फोट स्थल पर दो और बम भी मिले। जिसे सेना के बम निरोधी दस्ते ने मौके पर पहुंचकर निष्क्रिय किया। नेपाल पुलिस इस मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। विस्फोट की वजह से करीब दो घंटे प्रचंड की चुनावी सभा रुकी रही। रूपनदेही के जिला अधिकारी मदन भूजेल ने बताया कि बम विस्फोट में जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। लोगों में दहशत फैलाने के लिए धमाके किए गए थे।