फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Pompeo returning from North Korea with 3 American detainees

उत्तर कोरिया: हिरासत में लिए गए 3 अमेरिकी नागरिकों को छुड़ाने के बाद विदेश मंत्री माइक अमेरिका रवाना

Wed, 09 May 2018 07:25 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 09 May 2018 07:25 PM IST
विज्ञापन
Pompeo returning from North Korea with 3 American detainees
नॉर्थ कोरिया में पकड़े गए अमेरिकी नागरिक
अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोंपिओ तीन अमेरिकी नागरिकों की उत्तर कोरिया में गिरफ्तारी के बाद बुधवार को कोरियाई प्रायद्वीप पहुंचे। एपी न्यूज के मुताबिक वहां पहुंचने के बाद उन्होंने तीनों अमेरिकी नागरिकों को छुड़वा लिया है। जिसके बाद वह उन्हें लेकर अमेरिका रवाना हो गए। इससे पहले अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच प्रस्तावित शिखर वार्ता से पहले कूटनीतिक रिश्तों में आई सरगर्मियों देखने को मिल रही हैं।
विज्ञापन


पोंपिओ कुछ ही सप्ताह के अंतराल पर दूसरी बार यहां पहुंचे हैं। हालांकि विदेश मंत्री के तौर पर यह उनका पहला दौरा होगा। उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन और डोनाल्ड ट्रंप के बीच होने वाली ऐतिहासिक मुलाकात की जमीन तैयार करने के लिए वह बिना किसी औपचारिक घोषणा के यहां पहुंचे हैं। उनका यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब तीन अमेरिकी नागरिकों की उत्तर कोरिया में गिरफ्तारी की अफवाहें सामने आ रही हैं। 
विज्ञापन


कहा जा रहा है कि संभवतऱ् उनकी रिहाई की प्रक्रिया भी आगे बढ़ रही है। कोरियाई प्रायद्वीप में यह त्वरित शांति शीतकालीन ओलंपिक के बाद से देखा जा रहा है जो पिछले साल के उसके रवैये के ठीक उलट है। पिछले वर्ष तक उत्तर कोरिया के परमाणु और बैलेस्टिक मिसाइल परीक्षण कार्यक्रमों को लेकर किम और ट्रंप ने एक-दूसरे को अपमानित किया था और युद्ध की चेतावनी भी दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप ने व्हाइट हाउस से प्रसारित एक टीवी संबोधन में कहा, ‘हमारा मानना है कि उत्तर कोरिया के साथ संबंध सुधर रहे हैं।’ उन्होंने कहा, ‘देखते हैं कि संबंध आगे कैसे रहेंगे। लेकिन यह उत्तर कोरिया, दक्षिण कोरिया और पूरी दुनिया के लिए बेहतर हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed