फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   political crisis in south africa

जैकब जूमा के लड़के छोड़ी गुप्ता परिवार की कंपनी

Sat, 09 Apr 2016 02:32 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Sat, 09 Apr 2016 02:32 PM IST
विज्ञापन
political crisis in south africa
जैकब जूमा के बेटे ने विवादों में रहे प्रभावशाली गुप्ता परिवार के स्वामित्व वाली कंपनी से इस्तीफा दे दिया - फोटो : Getty

दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति जैकब जूमा के बेटे ने विवादों में रहे प्रभावशाली गुप्ता परिवार के स्वामित्व वाली कंपनी से इस्तीफा दे दिया है। इस परिवार पर आरोप है कि मौजूदा सरकार पर उसका बहुत अधिक प्रभाव है। राष्ट्रपति जूमा के पुत्र दुदुजाने जूमा ने कहा है कि उन्होंने 'लगातार हो रहे राजनीतिक हमले' के कारण गुप्ता परिवार की एक खनन कंपनी में अपने पद से इस्तीफा दिया है। राष्ट्रपति जैकब जूमा और गुप्ता परिवार, दोनों ही इस बात से इनकार करते हैं कि इस परिवार का सरकार पर इतना प्रभाव है कि वो किसी को मंत्री भी बनवा सकते हैं। इस मामले को लेकर जैकब ज़ूमा पर भी इस्तीफे का दबाव बढ़ रहा है। संवैधानिक अदालत ने हाल में कहा था कि राष्ट्रपति ने अपने एक निजी निवास की मरम्मत में लगी सार्वजनिक राशि वापस न करके संविधान का उल्लंघन किया है।

विज्ञापन


हालांकि संसद में जूमा महाभियोग की कोशिशों से बचने के कामयाब रहे। दुदुजाने जूमा ने शिवा यूरेनियम से इस्तीफा दे दिया है जो गुप्ता परिवार के स्वामित्व वाली कंपनी ओकबे इंवेस्टमेंट की सहायक कंपनी है। गुप्ता परिवार के दो सदस्य नॉन एक्जीक्यूटिव चेयरमैन अतुल गुप्ता और प्रमुख वरुण गुप्ता ने ओकबे कंपनी से इस्तीफा दे दिया है, लेकिन कंपनी अब भी परिवार के ही हाथों में है। गुप्ता परिवार 1993 में भारत से दक्षिण अफ्रीका जा कर बसा और उसने वहां कंप्यूटर्स, खनन और विमान यात्रा के क्षेत्र में अहम हिस्सेदारियां हासिल कीं। जूमा के आलोचकों ने कहा है कि गुप्ता परिवार से उनकी इतनी नज़दीकियां हैं कि वो दोनों परिवार को 'ज़ुप्ता' कहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed