फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Policeman dead after blast at Bangladesh Eid prayers:

बांग्लादेश धमाका: सुरक्षा बलों ने एक हमलावर को मार गिराया, दूसरा जिंदा पकड़ा

Thu, 07 Jul 2016 01:45 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 07 Jul 2016 01:45 PM IST
विज्ञापन
Policeman dead after blast at Bangladesh Eid prayers:
बांग्लादेश में हुआ बम धमाका। - फोटो : the independent

बांग्लादेश में ईद की नमाज के बाद फिर धमाका हुआ है। धमाका सबसे बड़े ईदगाह के गेट पर हुआ है। इस धमाके में दो पुलिस कर्मियों समेत एक अन्य व्यक्ति की भी मौत हो गई है। फिलहाल इसमें 9 लोग जख्मी बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन


धमाका किशोरगंज इलाके में हुआ है। किशोरगंज बांग्लादेश की राजधानी ढाका से 90 किलोमीटर दूर है। इस धमाके के बाद बांग्लादेश की सहायता के लिए भारत से एनएसजी कमांडो भेजे जाने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन


टीवी रिपोर्ट्स के मुताबिक किशोरगंज में जब ईद की नमाज अदा की जा रही थी उसी वक्त ईदगाह के गेट पर बम फेंका गया। सुरक्षाबलों ने एक हमलावर को मार गिराया है। वहीं दूसरी ओर, एक अन्य हमलावर को जिंदा पकड़ लिया गया है।


बांग्लादेशी मीडिया के अनुसार स्थानीय लोगों का कहना है कि 6-7 युवाओं ने इस धमाके को अंजाम दिया है। पहले उन्होंने पुलिस बल पर चाकू से हमला किया और फिर बम धमाका कर दिया। इसके बाद हमलावरों ने वहीं पास के एक स्कूल में पनाह ले ली और वहां से लगातार पुलिस बल पर गोलीबारी कर रहे हैं।



Published By Rahul Sankrityayan

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed