{"_id":"592e68854f1c1bfb6ebdaaaf","slug":"pm-modi-reaches-spain-and-meets-to-president-mariano-rajoy-in-madrid","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पेन के राष्ट्रपति से पीएम की मुलाकात, बोले- आतंकवाद से कोई अछूता नहीं","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
स्पेन के राष्ट्रपति से पीएम की मुलाकात, बोले- आतंकवाद से कोई अछूता नहीं
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
Updated Wed, 31 May 2017 02:10 PM IST
विज्ञापन
PM modi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह दिन के दौरे पर चार देशों की यात्रा के लिए निकले पीएम मोदी स्पेन पहुंच गए हैं। पीएम मोदी ने स्पेन के राष्ट्रपति से राजधानी मैड्रड में मुलाकात की है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत और स्पेन एक दूसरे के हितों के लिए काम करेंगे। पीएम मोदी ने आतंकवाद पर निशाना साधते हुए कहा कि ये मानवता का सबसे बड़ा दुश्मन है।
विज्ञापन
आर्थिक संबंधों की मजबूती को ध्यान में रखते हुए पीएम ने कहा कि भारत और स्पेन बुनियादी ढांचे सहित कई क्षेत्रों में सहयोग कर सकते हैं।
स्पेन की राजधानी पहुंचने पर पीएम मोदी ने ट्विटर पर जानकारी दी कि ‘स्पेन पहुंच गया जिसके साथ ही एक बेहद महत्वपूर्ण दौरे की शुरुआत की जिसका उद्देश्य स्पेन के साथ आर्थिक एवं सांस्कृतिक संबंधों को बेहतर करना है।’
विज्ञापन
India & Spain can cooperate in so many areas, including infrastructure; we must have even closer economic ties: PM Narendra Modi in Madrid pic.twitter.com/z7gTYlhvQq
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI_news) May 31, 2017
उन्होंने ट्विटर पर अंग्रेजी और स्पैनिश में लिखकर अपनी स्पेन यात्रा का जिक्र किया। स्पेन की राजधानी मैड्रिड के एक होटल में पहुंचने पर वहां मौजूद लोगों ने पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया। बता दें कि 1988 के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री का पहला स्पेन दौरा है।
वहीं विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गोपाल वागले ने ट्विटर पर बताया कि ‘होला ऐस्पाना। पीएम मोदी मैड्रिड पहुंच गए, करीब तीन दशकों में यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा है। स्पैनिश विदेश मंत्री ने पीएम की अगवानी की।’ पीएम की चार देशों की यात्रा का उदे्श्य आपसी आर्थिक संबधों को बढ़ावा देना और उन देशों को भारत में निवेश करने के लिए आमंत्रित करना है।