ASEAN समिट में शामिल होने के बाद राइस रिसर्च इंस्टीट्यूट पहुंचे PM, चलाया फावड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आसियान समिट में शामिल होने के लिए फिलीपींस की राजधानी मनीला पहुंचे है। यहां आसियान समिट की 31वीं सालगिरह के लिए आयोजित कार्यक्रम में शरीक हो हुए, जहां अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी मौजूद थे।
आसियान समिट के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पीएम मोदी फिलीपींस के इंटरनेशनल राइस रिसर्च इंस्टीट्यूट पहुंचे, जहां उन्होंने रेसिलिएंट राइस फील्ड लैबोरेटरी का उद्घाटन किया। पीएम जल्द ही आसियान बिजनेस एंड इनवेस्टमेंट समिट को संबोधित भी करेंगे।
Prime Minister Narendra Modi visits International Rice Research Institute in Los Banos, Philippines; inaugurates Resilient Rice Field Laboratory. pic.twitter.com/zMCSAtECwp
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) November 13, 2017
बता दें कि इन सम्मेलनों से इतर पीएम मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री मैल्कम टर्नबुल और रूस के प्रीमियर दिमित्री मेदवेदेव से द्विपक्षीय बैठक कर सकते हैं।
#WATCH: Prime Minister Narendra Modi arrives at the venue for opening ceremony of 31st #ASEANSummit in #Manila #Philippines pic.twitter.com/P02tneuTj4
— ANI (@ANI) November 13, 2017
पढ़ें: आसियान समिट: ट्रंप-अबे से आज हो सकती है पीएम मोदी की आधिकारिक बातचीत
मोदी द्वारा यहां क्षेत्रीय व्यापार को बढ़ावा देने के अलावा आतंकवाद और कट्टरता की बढ़ती चुनौतियों से निपटने को वैश्विक दृष्टिकोण के लिए भारतीय मत रखे जाने की भी संभावना है। फिलीपींस में भारतीय राजदूत जयदीप मजूमदार ने बताया कि आसियान सम्मेलन के दौरान मंगलवार को विवादित दक्षिण चीन सागर को लेकर चीन की आक्रामक सैन्य रणनीति, उत्तर कोरिया के परमाणु और मिसाइल परीक्षण समेत क्षेत्र में मौजूद तमाम रक्षा मुद्दों पर चर्चा होगी।
साउथ एशिया के देशों में इकोनॉमिक से लेकर सांस्कृतिक रूप में रिश्तों को मजबूत करने वाली इस समिट की शुरुआत 1967 में हुई थी। समिट के पहले कार्यक्रम का आयोजन इंडोनेशिया के बाली में हुआ था।