रवांडा और भारत के बीच कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर, मोदी बोले- विकास यात्रा में हम आपके साथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन अफ्रीकी देशों के दौरे के तहत सोमवार को रवांडा पहुंच गए। इसी के साथ पीएम मोदी इस पूर्वी अफ्रीकी देश का दौरा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बन गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी का विमान किगाली अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर शाम को उतरा, जहां मोदी का रेड कार्पेट स्वागत किया गया। इसके बाद पीएम मोदी और रवाड़ा के राष्ट्रपति के बीच मुलाकात हुई। दोनों देशों के बीच कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर हुए।
साझा बयान में पीएम ने कहा कि 'मैं रवांडा दौरे पर आने वाला भारत का पहला प्रधानमंत्री हूं। राष्ट्रपति खुद मुझे हवाई अड्डे पर लेने आए। जो कि पूरे भारत के लिए सम्मान की बात है। यह हमारे लिए सम्मान का विषय है कि भारत अपनी आर्थिक विकास यात्रा में रवांडा के साथ खड़ा रहे।'
पीएम मोदी ने आगे कहा 'हम रवांडा में एक उच्चायोग खोलने जा रहे हैं। यह न केवल हमारे संबंधित सरकारों के बीच संचार स्थापित करेगा बल्कि कंसुलर, पासपोर्ट, वीजा और अन्य मसलों को सुलझाएगा।'
बता दें कि मोदी रवांडा में दो दिन रहेंगे। यह देश अफ्रीका की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी की इस यात्रा ने इसके आर्थिक महत्व को और अधिक बढ़ा दिया है।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने बयान जारी कर कहा कि मोदी रवांडा के राष्ट्रपति पॉल कागाम के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। इसके अलावा प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता का आयोजन भी किया जाएगा। मोदी वहां भारतीय समुदाय के लोगों से भी मिलेंगे।
मोदी रवांडा के राष्ट्रपति को तोहफे में देंगे 200 गाय
मोदी रवांडा के राष्ट्रपति पॉल कागामे को सामाजिक योजना में मदद के तौर पर तोहफे में 200 गाय देंगे। इन्हें वहीं से खरीदा जाएगा। रवांडा के बाद मोदी 24 जुलाई को युगांडा जाएंगे, जहां से वह जोहानिसबर्ग में 10वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचेंगे। मोदी रवांडा में भारतीय समुदाय के लोगों से भी मिलेंगे। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।
जिनपिंग-पुतिन से होगी मुलाकात
मोदी ब्रिक्स में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सीरिल रामाफोसा और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात करेंगे।
मोदी की जिनपिंग से तीन महीने में तीसरी, जबकि पुतिन से दो महीने में दूसरी मुलाकात होगी। इससे पहले मोदी जिनपिंग से चीन के वुहान शहर में और इसके बाद शंघाई सहयोग संगठन के सम्मलेन में मिले थे। पुतिन से मई में रूस के सोच्चि में उनकी अनौपचारिक मुलाकात हुई थी।
यह यात्रा, भारतीय प्रधान मंत्री द्वारा पहली बार, लंबे समय से दोस्ती और रवांडा और भारत के बीच सहयोग के बीच एक मील का पत्थर दर्शाती है।