{"_id":"7c62335eab4f6df71f9f3ff9a929018d","slug":"plane-crashes-into-cow-in-indonesia","type":"story","status":"publish","title_hn":"...और गाय से भिड़ गया हवाई जहाज","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
...और गाय से भिड़ गया हवाई जहाज
Updated Thu, 08 Aug 2013 09:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडोनेशिया में एक गाय से टकरा जाने से मुसाफ़िरों से भरा एक हवाईजहाज़ हवाईपट्टी से फिसलकर साथ लगे मैदान में चला गया।
विज्ञापन
घटना के वक्त लायन एअर विमानन कंपनी के जहाज़ में 110 लोग सवार थे।
जब ये जहाज़ सुलावेसी द्वीप के जलालुद्दीन हवाईअड्डे के हवाईपट्टी पर उतरने वाला था, इसकी टक्कर एक गाय से हो गई।
रिपोर्टों के अनुसार इस घटना में किसी की चोट नहीं लगी लेकिन हवाई जहाज़ के पहिए के नीचे दबकर गाय की मौत हो गई।
विमान के पायलट इवान परमाडी ने राष्ट्रीय समाचार एजेंसी अंटारा को बताया कि उन्हें ‘जले हुए मीट’ की गंध आ रही थी।
इवान के अनुसार उन्होंने पहले सोचा कि विमान के नीचे कुछ कुत्ते आ गए होंगे लेकिन “बाद में पता चला कि हवाईपट्टी के बीच में तीन गायें चल रही थीं।”
सही सलामत
परिवहन मंत्रालय के प्रवक्ता बंबांग अरवान ने एएफपी समाचार एजेंसी को बताया कि सभी मुसाफ़िर सही सलामत हैं।
घटना के बाद हवाईअड्डे को बंद कर दिया गया जिससे ईद पर यात्रा कर रहे लोगों पर असर पड़ा। अब इसे खोल दिया गया है।
17,000 से ज़्यादा द्वीपों वाले इंडोनीशिया में लोग हवाईयात्रा पर काफ़ी निर्भर हैं लेकिन सुरक्षा की बात की जाए तो इंडोनेशिया का रेकॉर्ड बहुत खराब है।
लायन एअर इंडोनेशिया की सबसे बड़ी निजी विमानन कंपनी है।
इसी साल अप्रैल में बाली द्वीप के डेनपसर हवाईअड्डे की हवाईपट्टी पर से लायन एअर का विमान फ़िसलने से कम से कम 22 लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा था।