फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Philippines imposed permanent ban on workers going to Kuwait

फिलीपींस ने कुवैत को मजदूर भेजने पर लगाया स्थाई प्रतिबंध

Mon, 30 Apr 2018 04:19 PM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Mon, 30 Apr 2018 04:19 PM IST
विज्ञापन
Philippines imposed permanent ban on workers going to Kuwait
- फोटो : Reuters
फिलीपींस की घरेलू सहायिका की हत्या के बाद राष्ट्रपति रोड्रिगो डुटर्टे ने अपने देश के मजदूरों की कुवैत की यात्रा पर स्थाई तौर पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया है। इस खाड़ी देश में मजदूर भेजने पर डुटर्टे ने फरवरी में अस्थाई प्रतिबंध लगाया था। 
विज्ञापन


फिलीपींस के डवाओ में रविवार को डुटर्टे ने कहा, "प्रतिबंध स्थाई तौर पर होगा और लोगों को वहां रोजगार के लिए नहीं भेजा जाएगा, खासतौर से घरेलू सहायकों को तो बिलकुल नहीं भेजा जाएगा।"
विज्ञापन


कुवैत में मौजूद फिलीपींस के लोगों के रोजगार को डुटर्टे ने प्रलयंकारी बताया है। उन्होंने अपने देश के नागरिकों से अपील की है कि वह तेल से संपन्न देश में न रहें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलीपींस के फैसले पर कुवैत ने तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। फिलीपींस के विदेश विभाग के मुताबिक कुवैत में अभी फिलीपींस के लगभग 2 लाख 60 हजार नागरिक काम कर रहे हैं। 

डुटर्टे ने कहा, "हमारी गरीबी की परवाह किए बिना घर आइये। हम साथ रहेंगे। हमारी अर्थव्यवस्था अच्छी है और हमारे पास मजदूरों की कमी है।" डुटर्टे ने वादा किया है कि जब वह लोग वापस आ जाएंगे तो वह उन्हें सहायता मुहैया कराएंगे। 

हालांकि, फिलीपींस और कुवैत अभी रोजगार के मसले पर समझौते के लिए बातचीत कर रहे हैं। फिलीपींस के अधिकारियों को उम्मीद है कि इससे स्थाई प्रतिबंध को हटा लिया जाएगा लेकिन दोनों पक्षों के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए इसके आसार कम नजर आ रहे हैं। 

कुवैत ने राजदूत को किया था निष्कासित 

Philippines imposed permanent ban on workers going to Kuwait
रोड्रिगो दुतेर्ते
दरअसल, हाल में कुवैत ने देश में मौजूद फिलीपींस के राजदूत को निष्कासित कर दिया था और फिलीपींस में मौजूद अपने राजदूत को वापस बुला लिया था।

कुवैत में फिलीपींस के दूतावास का एक वीडियो भी सामने आया था जिसमें दूतावास के कर्मचारी कथित तौर पर मालिकों द्वारा सताए गए लोगों को 'बचाने' में मदद कर रहे थे। कुवैत ने इस कार्रवाई की निंदा करते हुए इसे अपनी संप्रभुता का उल्लंघन बताया था और इसे दूतावास द्वारा घरेलू सहायकों की तस्करी माना था।

कुवैत में फिलीपींस के राजदूत रेनाटो पेड्रो विला ने समाचार एजेंसी एएफपी से कहा है कि वह बुधवार को यह देश छोड़कर चले जाएंगे।

दोनों देशों के बीच विवाद तब पैदा हुआ जब कुवैत के एक घर में फिलीपींस की घरेलू सहायिका का शव पाया गया था। इस मामले में कुवैत की अदालत ने लेबनानी मूल के एक व्यक्ति और उसकी सीरियाई पत्नी को मौत की सजा सुनाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed