फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   people of malasiya opposing the sell of chocolate because pig dna in it

चॉकलेट में सूअर का डीएनए, कैडबरी के खिलाफ उठी आवाज

Fri, 30 May 2014 05:32 PM IST
Updated Fri, 30 May 2014 05:32 PM IST
विज्ञापन
people of malasiya opposing the sell of chocolate because pig dna in it

मलेशिया के मुस्लिम संगठनों ने चॉकलेट निर्माता कंपनी कैडबरी के उत्पादों के बहिष्कार की मांग की है।

विज्ञापन


मलेशिया में कैडबरी चॉकलेट की दो अलग-अलग किस्मों में सूअर का डीएनए पाया गया है जो इस्लामी नियमों का उल्लंघन है।

अधिकारियों की ओर से अचानक की गई एक जांच में सूअर के मांस के अवशेष मिलने पर सोमवार को कैडबरी मलेशिया ने बाज़ार से सारी डेयरी मिल्क चॉकलेट वापस ले ली थी।

800 दुकानों में बंद होगी कैडबरी की बिक्री

people of malasiya opposing the sell of chocolate because pig dna in it

मलेशिया के एक मुस्लिम खुदरा विक्रेता समूह का कहना है कि वह अपनी सभी 800 दुकानों में कैडबरी और क्राफ्ट के उत्पादों की बिक्री रोक देगा।

दूसरी ओर कैडबरी ने सफ़ाई देते हुए कहा है कि उसके उत्पाद हलाल दिशा-निर्देशों के अनुसार हों ये सुनिश्चित करने के लिए वो इस्लामी मामलों के विभाग के साथ मिल कर काम कर रही है। कंपनी ने आगे बताया कि अधिकारी और परीक्षण कर रहे हैं और इनके नतीजे एक हफ्ते के भीतर आ जाएंगे।

मलेशिया मुस्लिम थोक और खुदरा विक्रेता संगठन के सलाहकार बज़ीर अहमद कहते हैं, "हालांकि केवल दो उत्पादों में  मिलावट पाई गई है, लेकिन अन्य उत्पादों को बनाने के लिए भी यही प्रक्रिया अपनाई जाती है इसलिए हमें शक है कि शायद कैडबरी के सभी उत्पादों में इसी तरह की मिलावट मौजूद है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

मलेशिया में संवेदनशील है मामला

people of malasiya opposing the sell of chocolate because pig dna in it

मुस्लिम बहुल आबादी होने के कारण मलेशिया में लगभग सभी उत्पादों की नियमित जांच होती है। इस जांच के ज़रिए ये सुनिश्चित किया जाता है कि वे इस्लामी क़ानून के अनुसार बनाए गए हों।

कैडबरी के बहिष्कार की मांग को लेकर खुदरा विक्रेता संगठन के साथ एक उपभोक्ता समूह भी जुड़ गया है। उन्होंने दर्जन भर से ज्यादा उत्पादों के बहिष्कार की मांग की है। अमरीकी खाद्य कंपनी क्रॉफ्ट के उत्पादों को भी निशाना बनाया जा रहा है। क्रॉफ्ट ने साल 2011 में कैडबरी को 19 अरब डॉलर में ख़रीद लिया था।

मुस्लिम उपभोक्ता संगठन के शोध के प्रमुख शेख अब्दुल करीम खदैद ने कुआलालंपुर में पत्रकारों से कहा, "इससे दूसरी कंपनियों को मलेशिया के लोगों की संवेदनाओं को बरकरार रखने और उनकी रक्षा करने की सीख मिलेगी।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed