{"_id":"51709fe44094d1a089840e166b21387d","slug":"people-hooked-train-in-japan","type":"story","status":"publish","title_hn":"...और यात्रियों ने ट्रेन को ही झुका दिया","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
...और यात्रियों ने ट्रेन को ही झुका दिया
बीबीसी
Updated Tue, 23 Jul 2013 02:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जापान में कई यात्रियों ने एक ट्रेन को झुकाकर एक महिला को बचा लिया।
विज्ञापन
घटना टोक्यो की है, जहां एक महिला ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिर गई थी।
करीब 30 साल की ये महिला उत्तरी टोक्यो के मिनामी-उरावा स्टेशन पर सोमवार सुबह ट्रेन से उतरते वक्त फिसल गई थी।
स्टेशन पर मौजूद अधिकारियों ने ट्रेन को झुकाने के लिए यात्रियों से मदद की गुहार लगाई ताकि महिला को बचाया जा सके।
यात्रियों ने ट्रेन को झुकाया और महिला को ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच की जगह से खींच लिया गया।
गंभीर चोट नहीं
महिला को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई है।
जापान के योमिउरी अख़बार के फोटोग्राफर ने ट्रेन को झुका रहे यात्रियों की तस्वीर खींची है।
योमिउरी अख़बार के मुताबिक ट्रेन को सस्पेंशन सिस्टम की वजह से झुकाया जा सका। अख़बार के मुताबिक ट्रेन सिर्फ आठ मिनट बाद रवाना कर दी गई।