{"_id":"598580734f1c1bc72c8b46b2","slug":"paul-kagame-to-become-president-of-rwanda-for-third-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"रवांडा के तीसरी बार राष्ट्रपति बनेंगे पाउल कागमे, चुनाव में पाई शानदार जीत ","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
रवांडा के तीसरी बार राष्ट्रपति बनेंगे पाउल कागमे, चुनाव में पाई शानदार जीत
amarujala.com, Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
Updated Sat, 05 Aug 2017 01:53 PM IST
विज्ञापन
पाउल कागमे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व अफ्रीकी देश रवांडा में पाउल कागमे ने 98 फीसदी मतों के साथ लगातार तीसरी बार राष्ट्रपति का चुनाव जीता। 59 साल के कागमे 1994 से लगातार चुनाव में जीत दर्ज कर रहे हैं। कागमे ने अब तक 54 लाख मत हासिल किए हैं, जबकि अभी केवल 80 फीसदी मतों की गणना ही हुई है। लेकिन पाए गए मत जरूरी मतो से बहुत अधिक है।
विज्ञापन
आपको बता दें कि रवांडा नरसंहार तुत्सी और हुतु समुदाय के लोगों के बीच हुआ एक जातीय संघर्ष था। 6 अप्रैल 1994 में को किगली में हवाई जहाज पर बोर्डिंग के दौरान रवांडा के राष्ट्रपति हेबिअरिमाना और बुरुन्डियान के राष्ट्रपति सिप्रेन की हत्या कर दी गई, जिसके बाद ये संहार शुरू हुआ था।
विज्ञापन
करीब 100 दिनों तक चले इस नरसंहार में 5 लाख से लेकर दस लाख लोग मारे गए थे। तब ये संख्या पूरे देश की आबादी के करीब 20 फीसदी के बराबर थी। उसके बाद शासन पाउल कागमे के हाथ में आया। तब से लेकर अब तक पाउल कागमे रवांडा का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
विज्ञापन