फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   park for only dwarf employee

एक ऐसा पार्क, जहां है बौनों की एक अलग दुनिया

Tue, 14 Apr 2015 03:18 PM IST
Updated Tue, 14 Apr 2015 03:18 PM IST
विज्ञापन
park for only dwarf employee

चीन में एक ऐसा पार्क बनाया गया है जहां केवल बौने लोग ही रहते हैं। ‘किंगडम ऑफ लिटिल पीपुल’नामक का यह थीम पार्क पर्यटकों के लिए खास आकर्षण बना हुआ है।

विज्ञापन


बौने लोगों को रोजगार मुहैया कराने के लिए इसे 2009 में बनाया गया। चीन में अंधविश्वास के कारण ऐसे लोगों को आम तौर पर अलग थलग रहने पर मजबूर कर दिया जाता है। हालांकि पार्क के इस विचार की कुछ लोगों ने यह कहते हुए आलोचना की है कि इसके कर्मचारियों को सामाज से अलग किया जा रहा है।

विज्ञापन

बौनो का अपना राज

park for only dwarf employee

पार्क में गार्ड मध्ययुगीन पोशाक और प्लास्टिक के कवच में तैनात किए गए हैं। पार्क में फायर सर्विस, पुलिस बल, संसद और लोकतांत्रिक रूप से चुना हुआ शासक है। जो डांस या करतब नहीं दिखा सकते उन्हें सुरक्षा, हस्तशिल्प, कैटरिंग या साफ सफाई की नौकरी दे दी जाती है। पड़ोसी शहर कुनमिंग से यह पार्क ज़्यादा व्यवस्थित दिखता है। कुनमिंग शहर के हालिया विकास की तुलना में उसकी बुनियादी सुविधाएं बहुत कम हैं।

यहां कलाकारों की एक परेड होती है, जिसमें कलाकार राजा के अगल बगल में चलते हैं। यहां उन्हीं को रहने की इजाजत है, जिनकी लंबाई एक निश्चित पैमाने से कम है। यहां आने वाले पर्यटकों में अधिकांश चीनी लोग होते हैं, जो कलाकारों की तस्वीरें लेते हैं और उनका उत्साह बढ़ाते हैं।

बौनो को मिलती है ये सुविधाऐ

park for only dwarf employee

एक कलाकार वेट लिफ्टिंग शो में अपने से भी बड़ा भार उठाता है। इस शो में भारी भीड़ जुटती है। यहां रहने वाले लोग निश्चित तौर पर काफी खुश और संतुष्ट दिखे। मुझे याद है कि चीन में अधिकांश जगहों पर इन लोगों को अपने जैसे लोग नहीं मिलते हैं। यहां उन्हें भाषा सिखाई जाती है, फिटिंग के कपड़े दिए जाते हैं और उचित ठीक ठाक तनख्वाह मिलती है।

मैं एक प्रजेंटर शिआओ शिआओ से मिला। उनके नाम का मतलब है छोटा छोटा। उनका यहां एक ब्वॉयफ्रेंड है, जिसके साथ वो खुश हैं। वो बताती हैं कि यहां के 200 निवासियों में कुछ चले गए क्योंकि उन्हें घर की याद सता रही थी। वो बताती हैं कि पहले एक बार में वो गाती थीं, लेकिन वहां लोग उन पर ड्रिंक्स फेंकते थे।

विज्ञापन

तो यहां नहीं होते अपराध

park for only dwarf employee

यहां लोग शालीनता से तारीफ करते हैं और फूल फेंकते हैं। एक अन्य महिला ने बताया कि धातुओं को गलाने वाली एक फैक्ट्री की खतरनाक नौकरी छोड़कर वो यहां आईं। ऐसा लगता है कि चीन में बौने लोगों के लिए रोजगार के कम ही अवसर हैं। इन लोगों बाहर जो तंज और आक्रामकता सही है वो यहां नहीं है।

जो लोग यहां रहते हैं, उनके लिए यहां रहने की एक बड़ी वजह प्यार का आकर्षण है। बाहर ऐसे लोगों को साथी पाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ता है, लेकिन यहां कई शादियां हुई हैं और सभी खुश हैं।

यहां घरों में ताले नहीं लगते क्योंकि मुझे बताया गया कि यहां अपराध नहीं होते। शादी से जुड़े या अन्य कोई विवाद एक चुनी हुई समिति हल करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed