{"_id":"594e26484f1c1be61b8b47bb","slug":"palbinder-kaur-shergill-becomes-appointed-as-sc-judge-in-canada","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय मूल की पलविंदर कौर बनी कनाडा सुप्रीम कोर्ट की पहली अमृतधारी महिला जज","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
भारतीय मूल की पलविंदर कौर बनी कनाडा सुप्रीम कोर्ट की पहली अमृतधारी महिला जज
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Sat, 24 Jun 2017 02:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय मूल की पलविंदर कौर शेरगिल कनाडा सुप्रीम कोर्ट की पहली अमृतधारी सिख महिला जज बनी हैं। कनाडा के न्याया मंत्री और अटॉर्नी जनरल जोडी विलसन ने शुक्रवार को इस बात की आधिकारिक घोषणा की। पलविंदर कौर का चयन नई न्यायिक प्रक्रिया के तहत और तत्काल प्रभाव से किया गया है, क्योंकि मौजूदा जज ईए अरनॉल्ड बेली का कार्यकाल 31 मई को खत्म हो चुका है।
विज्ञापन
Palbinder Kaur Shergill has become the first turbaned Sikh woman to be appointed as SC judge in Canada pic.twitter.com/QgztdXSDJI
— ANI (@ANI_news) June 24, 2017विज्ञापन
मानवाधिकार की वकालत करने वाली शेरगिल ने कनाडा सुप्रीम कोर्ट में कई सिखों के मामलों की पैरवी की है। उन्होंने कनाडा में सिख बच्चों के कृपाण धारण करने के अधिकार की लड़ाई भी लड़ी है। विश्व सिख संगठन के अध्यक्ष मुखबीर सिंह ने शेरगिल को बधाई दी और कहा कि न्यायाधीश शेरगिल की नियुक्ति कनाडा में सिखों के लिए एक और मील का पत्थर है, यह हम सभी के लिए गर्व का पल है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पलविंदर कौर का जन्म जालंधर के रुरका कलां में हुआ था और उनकी शादी जगतपुर गांव में हुई। वह चार साल की उम्र में कनाडा पहली बार आईं, यहां उन्होंने कानून की पढ़ाई की। कनाडा में वह अपने पति, एक बेटी और दो बेटों के साथ रहती हैं।