कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो का दुनिया को एक अलग रंग देखने को मिला। अक्सर चर्चाओं में रहने वाले ट्रूडो ने इस बार कुछ ऐसा कर दिया है कि अब पूरी दुनिया में उनकी तारीफ हो रही है।
एक दिन की पीएम बनी 5 साल की बच्ची ने किया ये काम, पूरी दुनिया में हो रही चर्चा
ट्रूडो ने पांच साल की बच्ची बेला थॉम्पसन के साथ अपने ऑफिस में पूरा एक दिन बिताया और बच्ची के साथ कई तरह के गेम खेले। इस दौरान उन्होंने बच्ची को एक दिन के लिए पीएम भी करार दिया।
एक दिन की पीएम बनी 5 साल की बच्ची ने किया ये काम, पूरी दुनिया में हो रही चर्चा
दरअसल बच्ची ने सीबीसी किड्स द्वारा आयोजित एक प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया था। जिसके बाद उन्हें एक दिन के लिए पीएम के ऑफिस में समय बिताने का मौका मिला।
एक दिन की पीएम बनी 5 साल की बच्ची ने किया ये काम, पूरी दुनिया में हो रही चर्चा
दोनों ने साथ में कई सारे गेम खेले लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा तकियों से बनाई गई इमारत पर हुई। बेला ने ऑफिस में मौजूद तकियों की मदद से एक इमारत बनाई।
एक दिन की पीएम बनी 5 साल की बच्ची ने किया ये काम, पूरी दुनिया में हो रही चर्चा
बच्ची ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि प्रतियोगिता जीतने के बाद जब उससे पूछा गया कि वह पीएम बनने के बाद लोगों के लिए क्या करना चाहेंगी तो उन्होंने सभी के लिए घर बनाने की बात कही थी।