फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   pakistan_hero_for_award

पाकिस्तानी बहादुरः औरों को बचाने में दे दी अपनी जान

Sat, 11 Jan 2014 12:34 PM IST
Updated Sat, 11 Jan 2014 12:34 PM IST
विज्ञापन
pakistan_hero_for_award

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने आत्मघाती हमलावर को स्कूल पर हमला करने से रोकने की कोशिश में मारे गए नौवीं कक्षा के छात्र एतजाज हसन को बहादुरी पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की सिफारिश की है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने उन्हें सितारा-ए-शुजात से सम्मानित करने के लिए राष्ट्रपति ममनून हुसैन को पत्र लिखा है।

प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि एतजाज हसन के साहसी कदम की वजह से न केवल सैकडों छात्रों की जान बच गई बल्कि उन्होंने बहादुरी और देशभक्ति की उच्च मिसाल कायम की है।
विज्ञापन


इससे पहले, शुक्रवार को पाकिस्तानी संसद के ऊपरी सदन ने कराची में चरमपंथी हमले में मारे गए सिंध पुलिस अधिकारी चौधरी असलम और हंगो में स्कूल पर आत्मघाती हमले की कोशिश नाकाम बनाते हुए जान देने वाले छात्र एतजाज हसन को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन


खैबर पख्तूनख्वा के पुलिस प्रमुख ने भी राज्य सरकार से सिफारिश की है कि बहादुरी का प्रदर्शन करने एतजाज हसन उच्च नागरिक पुरस्कार के लिए नामित किया जाए।

हंगू के इब्राहीम जई स्कूल में नौवीं कक्षा के छात्र एतजाज हसन ने पिछले सोमवार को अपने स्कूल में आत्मघाती हमला करने का इरादा रखने वाले लडके को रोकने की कोशिश की थी और इसी दौरान विस्फोट से उनकी और हमलावर दोनों की मौत हो गई थी लेकिन स्कूल आपदा से बच गया था।


एतजाज हसन के चचेरे भाई मुदस्सर बंगश एडवोकेट ने बीबीसी को बताया कि सोमवार की सुबह एतजाज स्कूल जा रहे थे, तभी रास्ते में स्कूल की वर्दी पहने हुए एक युवक ने उनसे सरकारी हाई स्कूल का पता पूछा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed