{"_id":"3818bafc-0807-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"pakistan-has-highlighted-kashmir-issue-with-new-spirit","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक ने फिर उछाला कश्मीर का मुद्दा","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
पाक ने फिर उछाला कश्मीर का मुद्दा
संयुक्त राष्ट्र/एजेंसी
Updated Wed, 26 Sep 2012 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र के मंच से एक बार फिर कश्मीर का मुद्दा उछाला है। राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने कहा कि कश्मीर मसला संयुक्त राष्ट्र की असफलता को दर्शाता है। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र प्रस्ताव के तहत इस मसले को हल करने की मांग की। संयुक्त राष्ट्र महासभा के 67वें सत्र के दौरान अपने 20 मिनट के संबोधन में पाक राष्ट्रपति ने कहा, ‘कश्मीर का मुद्दा संयुक्त राष्ट्र की ताकत को नहीं बल्कि नाकामी को दिखाता है।’
उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव के अनुसार जम्मू एवं कश्मीर के लोगों को शांतिपूर्ण तरीके से अपने भविष्य का फैसला करने के अधिकारों के लिए हम उन्हें समर्थन देते रहेंगे। प्रस्ताव कश्मीर में जनमत संग्रह की बात करता है। जरदारी ने कहा कि क्षेत्रीय विवादों पर पाकिस्तान की विदेशी नीति का एक सैद्धांतिक आधार रहा है।
हालांकि राष्ट्रपति ने इस बात को स्पष्ट नहीं किया कि कश्मीर मसला किस तरह से संयुक्त राष्ट्र की नाकामी को दर्शाता है। पाकिस्तान की विदेश मंत्री हिना रब्बानी खार ने भी जरदारी के बयान पर विस्तार से कुछ नहीं कहा। गौरतलब है कि पाकिस्तान कश्मीर के मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र फोरम में बार-बार उठाता रहा है जबकि भारत इस बात पर जोर देता आया है कि यह उसका अंदरूनी मामला है। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा भी कश्मीर मसला सुलझाने के लिए किसी बाहरी समाधान की संभावना से इनकार कर चुके हैं।