चीन ने की सबसे बड़ी आर्म्स डील: पाकिस्तान को देगा आठ सबमरीन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन ने पाकिस्तान के साथ आर्म्स डील की है, जिसके तहत वह पाकिस्तान को आठ पनडुब्बी देगा। इसे चीन की अब तक की सबसे बड़ी आर्म्स एक्सपोर्ट डील बताया जा रहा है। चीन-पाकिस्तान के बीच इस डील की खबर भारत-अमेरिका के बीच लॉजिस्टिक्स एक्सचेंज मेमोरंडम ऑफ एग्रीमेंट (LEMOA) पर हस्ताक्षर के एक दिन बाद आई है।
रेडियो पाकिस्तान ने चीन के साथ इस डील का दावा किया है।
जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान 34000 करोड़ रुपए में चीन से आठ सबमरीन खरीदने जा रहा है। चीन इन सबमरीन को वर्ष 2028 तक पाकिस्तान को देगा। पाकिस्तान सेना में सबमरीन प्रोग्राम के वरिष्ठ अधिकारियों ने पाकिस्तान की संसद में सुरक्षा मामलों की कमेटी के सदस्यों को बताया कि 4 से 5 अरब डॉलर में यह डील की गई है।
रेडियो पाकिस्तान ने डील की पुष्टि
रेडियो पाकिस्तान की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, चीन चार-चार सबमरीन दो बार में पाकिस्तान को देगा। पहली चार सबमरीन 2023 और बाकी चार सबमरीन 2028 तक पाकिस्तान को दी जानी हैं।
इन पनडुब्बियों को पाने के बाद पाकिस्तान की समुद्री ताकत काफी बढ़ जाएगी।
चीन, पाकिस्तान को इससे पहले भी टैंक, नेवल शिप और फाइटर जेट दे चुका है। पाकिस्तान और चीन साथ में मिलकर जे-17 थंडर फाइट प्लेन भी बना रहे हैं। पाकिस्तान की सबमरीन फ्लीट में पांच एगोस्टस, दो एगोस्टस 70, तीन एगोस्टस 90बी शामिल हैं। इसके अलावा तीन एमजी110 मिनेचर सबमरीन भी पाकिस्तान के पास हैं।