{"_id":"2e18663382ccf467dcd30c82fb76f9a2","slug":"ottawa-bus-train-crash","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनाडाः बस और ट्रेन में भिड़ंत, पांच की मौत","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
कनाडाः बस और ट्रेन में भिड़ंत, पांच की मौत
Updated Wed, 18 Sep 2013 09:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनाडा में एक रेलवे क्रॉसिंग पर यात्री ट्रेन और बस की टक्कर में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई है।
विज्ञापन
एक अग्निशमन अधिकारी के अनुसार कनाडा की राजधानी ओटावा में स्थानीय समयानुसार 8.48 बजे (भारतीय समयानुसार शाम 6.18 बजे) विया रेल ट्रेन और एक डबल डेकर बस के बीच यह टक्कर हुई।
इस भिड़ंत में बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है। आपातकालीन सेवा के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए हैं।
ट्रेन के यात्रियों में दो लोगों को गंभीर चोटें आने की ख़बर है।
घुस गई बस
एक प्रत्यक्षदर्शी पास्कल लोलगिस का कहना है कि बस ड्राइवर नीचे हो चुके फाटक से बस निकाल ले गया।
समाचार एजेंसी एसोसिएट प्रेस से लोलगिस ने कहा, "बूम! वह जाकर ट्रेन में भिड़ गई। ड्राइवर रुका ही नहीं।"
एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी मार्क कोगान का भी कहना है कि रेल फाटक नीचे था।
कोगान ने एपी को बताया, "मैं बस यूं ही इधर-उधर देख रहा था। अचानक मेरा ध्यान बस लेन की ओर गया। डबल-डेकर बस... मैंने उसे देखा, वह बस बढ़ती ही रही।"
कनाडा के प्रधानमंत्री स्टीफ़न हार्पर ने हादसे के बाद ट्विटर पर लिखा कि वह "बहुत दुखी हैं" और "उनकी संवेदनाएं और दुआएं हादसे में प्रभावित परिवारों के साथ हैं।"
विज्ञापन
इससे पहले जुलाई में क्यूबेक शहर में कच्चा तेल ले जा रही एक ट्रेन के पलटने से दर्जनों लोगों की मौत के बाद यह कनाडा की सबसे बड़ी ट्रेन दुर्घटना है।