फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   order to leave city due to pollution in iran

ईरान: प्रदूषण के चलते शहर छोड़ने का आदेश

Fri, 11 Jan 2013 11:07 AM IST
Updated Fri, 11 Jan 2013 11:07 AM IST
विज्ञापन
order to leave city due to pollution in iran

ईरान के इस्फाहान शहर के अधिकारियों का कहना है कि वहां प्रदूषण आपात स्तर तक पहुंच गया है।

विज्ञापन


स्कूलों को बंद कर दिया गया है और इस्फाहान के 15 लाख लोगों से कहा गया है कि अगर संभव हो तो वो वहां से चले जाएं।

ईरान की राजधानी तेहरान में भी उच्च प्रदूषण दर्ज किया गया है। सर्दी के मौसम में प्रदूषण बढ़ने से शहर में कोहरे और धुएं का साया है।

एक करोड़ की आबादी वाले तेहरान में अधिकारियों ने प्रदूषण के खतरनाक स्तर तक पहुंच जाने की चेतावनी दी है।

आर्थिक प्रतिबंध का असर

कुछ विश्लेषकों का कहना है कि ईरान में लाखों पुरानी कारें सड़कों पर दौड़ रही हैं, साथ ही कम गुणवत्ता वाले डीज़ल और पेट्रोल की वजह से भी प्रदूषण बढ़ रहा है।

ईरान पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों के कारण परिष्कृत ईंधन आयात नहीं कर सकता है।

ईरान के विवादास्पद परमाणु कार्यक्रम को रुकवाने के लिए पश्चिमी देशों ने ईरान पर कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाए हैं।

पश्चिमी देशों को संदेह है कि ईरान परमाणु कार्यक्रम चला रहा है जबकि ईरान कहता है कि वो शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए ऐसा कर रहा है।

तेहरान में पिछले महीने भी प्रदूषण के कारण स्कूल और सरकारी दफ्तर बंद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed