{"_id":"599858254f1c1bdc798b4818","slug":"one-horned-rhinoceros-flowed-through-nepal-to-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ में नेपाल से बहकर भारत पहुंचा एक सींग वाला गैंडा, 40 अधिकारियों की टीम ने बचाई जान","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
बाढ़ में नेपाल से बहकर भारत पहुंचा एक सींग वाला गैंडा, 40 अधिकारियों की टीम ने बचाई जान
बीबीसी, हिंदी
Updated Sat, 19 Aug 2017 08:55 PM IST
विज्ञापन
One horned rhinoceros
- फोटो : ISHWOR JOSHI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुप्त होने की कगार पर आ पहुंचा एक सींग वाला गैंडा नेपाल से बाढ़ में बहकर भारत आ गया और सुरक्षित बचा लिया गया। तस्वीर में नजर आ रही मादा गैंडा ने नेपाल के चितवन नेशनल पार्क से भारत के बगाह गांव तक 42 किलोमीटर का सफर बाढ़ के पानी में तय किया। उसे बचाने के लिए नेपाल के 40 अधिकारियों को काम पर लगाया गया था।
विज्ञापन
पार्क के एक अधिकारी ने बीबीसी को बताया, भारत के वन्य अधिकारियों की मदद से हम ढाई साल की इस मादा गैंडे को पार्क में वापस ले आए हैं। पार्क के चार और गैंडों को अभी बाढ़ के पानी से बचाना बाकी है जबकि एक अन्य गैंडा बाढ़ के दौरान मृत पाया गया है।
विज्ञापन
नेपाल की चितवन घाटी में 600 से अधिक गैंडे अपने प्राकृतिक आवास में रहते हैं, लेकिन बारिश ने उनके आशियाने तहस-नहस कर दिए हैं। इलाके में कई लोग भी फंस गए थे जिन्हें बाढ़ से निकालने के लिए हाथियों की भी मदद ली गई है।
विज्ञापन
हाल के हफ्तों में हुई भारी बारिश ने नेपाल, उससे सटे भारत और बांग्लादेश को कुछ हिस्सों में भी भारी नुकसान किया है। भारत के असम राज्य के मशहूर काजीरंगा नेशनल पार्क में भी भारी बारिश और बाढ़ की वजह से कम से कम छह गैंडों के मारे जाने की आशंका है।