{"_id":"1b29a13efc58c85a92d5da4396d18080","slug":"nubers-of-death-in-gaza-reachs-to-100","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजा में मरने वालों की संख्या 100 हुई","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
गजा में मरने वालों की संख्या 100 हुई
Updated Sat, 12 Jul 2014 08:21 AM IST
विज्ञापन
फलस्तीनी सूत्रों के मुताबिक इसराइल के हवाई हमले में गजा में मरने वालों की संख्या 100 हो गई है। सूत्रों का कहना है कि शुक्रवार को बुरेज में कार में दो और लोग मारे गए हैं।
विज्ञापन
फलस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि मरने वालों के अलावा अब तक 675 लोग घायल हो चुके हैं जिनमें ज्यादातर लोग आम नागरिक है। दूसरी तरफ इसराइल का कहना है कि मारे गए लोगों में 'कई चरमपंथी' शामिल हैं।
विज्ञापन
फलस्तीनी संगठन हमास के रॉकेट हमलों के जवाब में इसराइली वायु सेना ने मंगलवार को जवाबी हमले शुरू किए थे। इस बीच अब भी गजा से हमास के रॉकेट हमले जारी हैं।
विज्ञापन
इससे पहले अमरीका ने गजा में तनाव और दुश्मनी भरा रवैया खत्म करने में दोनों पक्षों की मदद का प्रस्ताव दिया था।