{"_id":"3796eff4-041f-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"now-make-video-calls-even-from-mt-everest","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब एवरेस्ट से कर सकेंगे वीडियो कॉल","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
अब एवरेस्ट से कर सकेंगे वीडियो कॉल
बीजिंग/एजेंसी
Updated Sat, 22 Sep 2012 12:34 AM IST
विज्ञापन
तिब्बत की ओर से दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी पर चढ़ने वालों के लिए खुशखबरी है। वे अब माउंट एवरेस्ट के पर चढ़ाई के दौरान अपनों को वीडियो कॉल कर सकेंगे, चीनी मोबाइल कंपनी वहां 3जी नेटवर्क उपलब्ध कराएगी। इसके लिए चीनी कंपनी ने 5200 मीटर की ऊंचाई पर एक स्टेशन बनाया है। मोबाइल कंपनी ने हाल ही में इस 3जी बेस स्टेशन का एक हफ्ते का परीक्षण पूरा किया है। इस चीनी कंपनी की तिब्बत स्थित शाखा ने एक बयान जारी कर इस संबंध में जानकारी दी है।
बयान के मुताबिक परीक्षण के दौरान 6500 मीटर की ऊंचाई तक 3जी सिग्नल आराम से मिले। इस तरह पवर्तारोही या पर्यटक बेस कैंप से ऊपर जाने के बाद भी अपनों को वीडियो कॉल कर सकेंगे। माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई 8848 मीटर है। चीनी कंपनी के अधिकारी ने कहा है कि फिलहाल 3जी स्टेशन को इससे ज्यादा ऊंचाई पर स्थापित करने की कोई योजना नहीं है।