{"_id":"590bafe84f1c1b6a3d4418a6","slug":"north-korea-warns-china-of-grave-consequences","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर कोरिया ने सहयोगी चीन को चेताया, कहा- गंभीर परिणाम भुगतने पड़ जाएंगे","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
उत्तर कोरिया ने सहयोगी चीन को चेताया, कहा- गंभीर परिणाम भुगतने पड़ जाएंगे
एजेंसी/ सियोल
Updated Fri, 05 May 2017 04:19 AM IST
विज्ञापन
उत्तर कोरिया के राष्ट्रपति किम जोंग उन
- फोटो : Getty Images, File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर कोरिया ने अपने मुख्य सहयोगी और कूटनीतिक समर्थक चीन की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि चीन को उसकी रक्षा के लिए आभारी होना चाहिए। उत्तर कोरिया की सरकारी कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) ने चीन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर चीन ने उसके संयम की परीक्षा ली तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
चीन और उत्तर कोरिया के संबंध कोरियाई युद्ध के समय बने और चीन अपने निरंकुश पड़ोसी देश को सहायता एवं व्यापार का मुख्य प्रदाता है। लेकिन हाल के वर्षों में उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रमों को लेकर चीन का क्षेत्रीय संघर्ष का डर बढ़ गया है। चीन आए दिन अमेरिका और उत्तर कोरिया से तनाव बढ़ाने से बचने का आह्वान करता रहता है और फरवरी में उसने उत्तर कोरिया से कोयले के आयात के पूरे साल के लिए रद्द कर दिया था, जो उत्तर कोरिया के लिए विदेशी मुद्रा अर्जित करने का अहम स्रोत है।
चीन की सरकारी मीडिया ने नया परमाणु परीक्षण करने की स्थिति में उत्तर कोरिया पर और कड़े प्रतिबंध लगाने की मांग की थी और उत्तर कोरिया से अनुरोध किया था कि वह इस समय गलतियां करने से बचे। केसीएनए ने चीन के इस लापरवाह टिप्पणी की निंदा की और कहा कि कोई भी चीज उत्तर कोरिया के संकल्प को नहीं हिला सकती।