{"_id":"de2752609b5b3ec670014cf823eb3d50","slug":"north-korea-test-fires-anti-tank-rocket-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तरी कोरिया ने बनाया शक्तिशाली टैंकरोधी रॉकेट","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
उत्तरी कोरिया ने बनाया शक्तिशाली टैंकरोधी रॉकेट
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 28 Feb 2016 08:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कोरिया ने शनिवार को एक नए टैंकरोधी हथियार विकसित करने का दावा किया। इस देश के नेता ने इस हथियार की तारीफ करते हुए कहा कि यह इतना शक्तिशाली है कि दुश्मन के अत्याधुनिक टैंकों को उबलते कद्दू में बदल देगा।
विज्ञापन
प्योंगयांग की सरकारी मीडिया के अनुसार, उत्तरी कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग-उन ने लेजर गाइडेड पोर्टेबल रॉकेट के परीक्षण को देखा और दावा किया कि लंबी दूरी तक मारक क्षमता के मामले में विश्व में इसका कोई जोड़ नहीं है।
विज्ञापन
समाचार एजेंसी केसीएनए ने किम के हवाले से कहा कि उन्होंने इस बात पर गहरा संतोष व्यक्त किया कि दुश्मन के विशेष टैंक भी इस टैंकरोधी हथियार के समक्ष उबले हुए कद्दू की तरह हो जायेंगे। किम ने जल्द से जल्द बड़े पैमाने पर इस रॉकेट के निर्माण का आदेश दिया है।
विज्ञापन