फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   north korea ready to test missile says south korea

उत्तर कोरिया में मिसाइल परीक्षण की 'तैयारी'

Wed, 10 Apr 2013 05:50 PM IST
Updated Wed, 10 Apr 2013 05:50 PM IST
विज्ञापन
north korea ready to test missile says south korea

ऐसी ख़बरें आने के बाद कि उत्तर कोरिया मध्यम दूरी तक मार करने वाली मिसाइल के परीक्षण की तैयारी कर रहा है, दक्षिण कोरिया ने निगरानी का स्तर बढ़ा दिया है।

विज्ञापन


अमरीकी और दक्षिण कोरियाई सूत्रों के मुताबिक़ क़रीब तीन हज़ार किलोमीटर तक मार कर सकने की क्षमता वाली इस मिसाइल में ईंधन भरा जा चुका है।

अब वह परीक्षण के लिए तैयार है।

सोल में मौज़ूद बीबीसी संवाददाता का कहना है कि किसी भी तरह का परीक्षण क्लिक करें उकसाने वाली कार्रवाई होगी और यह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव का भी उल्लंघन होगा।
विज्ञापन


सतर्कता बढ़ाई

उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया, अमरीका और जापान की ठिकानों वाले इस क्षेत्र युद्ध जैसा माहौल बना दिया है। जापान ने टोक्यो में मिसाइल रोधी प्रणाली को तैनात कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिण कोरिया में रह रहे विदेशियों को युद्ध के समय बरती जाने वाली सावधानियां बरतने को कहा गया है।

समाचार एजंसी योनहाप के मुताबिक़ दो मुसुदान मिसाइलों को पूर्वी तट की ओर ले जाने बाद यह माना जा रहा है कि उत्तर कोरिया ने मिसाइल परीक्षण की तैयारी पूरी कर ली है।

'योनहेप' ने एक सैन्य अधिकारी के हवाले से कहा है कि दक्षिण कोरिया और अमरीका के संयुक्त बल ने ऐहतियात के तौर पर निगरानी और खुफिया सेवा के कर्मचारियों सतर्कता स्तर को एक प्वाइंट और बढ़ा दिया है।

उत्तर कोरिया ने 2010 में हुई एक सैन्य परेड में 'मुसुदान' मिसाइल को दुनिया के सामने पेश किया था। लेकिन उसने अभी इसका परीक्षण नहीं किया है। ऐसी भी ख़बरें हैं कि उत्तर कोरिया इस मिसाइल को ईरान को बेचकर, वहाँ परीक्षण करवा सकता है।

बीबीसी संवाददाता जॉन सडवर्थ का कहना है कि उत्तर कोरिया ने तनाव और संकट से पहले और बाद में अपनी मध्यम दूरी तक मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण कर चुका है। ऐसे में किसी और परीक्षण को उकसावे की कार्रवाई और संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव का उल्लंघन माना जाएगा।


संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने मंगलवार को चेतावनी दी थी कि कोरियाई प्रायद्वीप का बढ़ता संकट बेकाबू हो सकता है। उन्होंने उत्तर कोरिया से अपील की थी कि वह भड़काऊ बयानबाज़ी कम करे और दोनों देशों के संयुक्त औद्योगिक क्षेत्र को खुला रखे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed