फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   north korea or south korea, which one is more powerful

उत्तर कोरिया या दक्षिण कोरिया, किसमें ज्यादा है दम

Wed, 27 Sep 2017 02:50 PM IST
बीबीसी, हिन्दी
बीबीसी, हिन्दी Updated Wed, 27 Sep 2017 02:50 PM IST
विज्ञापन
north korea or south korea, which one is more powerful

उत्तर कोरिया और अमरीका के बीच धमकियों का दौर चल रहा है, लेकिन बहुत सारे लोगों को ये पता नहीं चल पा रहा है कि उत्तर कोरिया के लोग क्या सोचते हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह है कि उत्तर कोरिया के शीर्ष नेता किम जोंग-उन लोगों पर कड़ी निगरानी रखते हैं और एहतियातन उन्हें बाकी दुनिया से काट कर रखते हैं।

विज्ञापन


इस देश को आम तौर पर एक अलग-थलग और 21वीं शताब्दी के मुल्क के रूप में नहीं दिखाया जाता है। यहां के आंकड़े पाना बहुत मुश्किल काम है और अक्सर सिर्फ अनुमानों से काम चलाना पड़ता है, लेकिन ये अनुमान भी हमें उत्तर कोरिया के बारे में क्या बताते हैं, आइए जानते हैं।
विज्ञापन


हालांकि आबादी के लिहाज से उत्तर कोरिया दुनिया का 52वां देश है, लेकिन यह चौथा सबसे बड़ा सैन्य ताकतवाला देश है। एक अनुमान के तौर पर उत्तर कोरिया अपने जीडीपी का 25 प्रतिशत सैन्य मामलों पर खर्च करता है। लगभग सभी नागरिकों को सैन्य प्रशिक्षण से होकर गुजरना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: उत्तर कोरिया और अमेरिका को चीन की नसीहत- लड़ना बंद करो

किम द्वितीय सुंग ने 1948 में उत्तर कोरिया की स्थापना की और तबसे उनका खानदान ही यहां शासन कर रहा है। जबकि इसी दौरान छह गणतंत्र, एक क्रांति, कुछ तख्तापलट और फिर निष्पक्ष चुनाव हुए। अब तक यहां 12 राष्ट्रपति हुए। 32 लाख मोबाइल देखने में तो बहुत बड़ी संख्या लगती है, लेकिन 2.5 करोड़ की आबादी के लिहाज से ये 10 में से एक व्यक्ति के पास ही संभव है। इसमें से भी अधिकांश मोबाइल रखने वाले राजधानी प्योंगयांग में रहते हैं।

उत्तर कोरिया में एक हजार में केवल 11 लोगों के पास है कार

north korea or south korea, which one is more powerful
किम जोंग उन

दक्षिण कोरिया की राजधानी सिओल में स्थित सुंगक्यूंक्वान विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डेनियल ने उन उत्तर कोरियाई शरणार्थियों की लंबाई का अध्ययन किया जो सीमापार कर दूसरी तरफ चले आए थे। उन्होंने पाया कि दक्षिण कोरियाई नागरिकों के मुकाबले उनकी लंबाई में तीन से आठ सेंटीमीटर या 1.2 से 3.1 इंच का फर्क था। लंबी आयु के मामले में भी उत्तर कोरियाई नागरिक पड़ोसी मुल्क की अपेक्षा औसतन 12 साल कम जीते हैं।

हालांकि दक्षिण कोरिया के मुकाबले उत्तर कोरिया में जन्मदर अधिक है। उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग की तस्वीरों में अक्सर खुली-खुली और चौड़ी सड़कें दिखती हैं जहां ट्रैफिक बहुत कम होता है। लेकिन शहर से बाहर की स्थिति बहुत ही उलट है। यहां कुल 25,554 किलोमीटर सड़कें हैं, ये आंकड़ा 2006 का है। लेकिन इनमें भी सिर्फ 3 प्रतिशत सड़कें पक्की हैं। यानी महज 724 किलोमीटर ही पक्की सड़कें हैं।

ये भी अनुमान लगाया जाता है कि उत्तर कोरिया में एक हजार में केवल 11 लोगों के पास कार है। इसके अलावा यह देश मुख्य रूप से कोयले के निर्यात पर निर्भर है, लेकिन खदानों को लेकर कोई विश्वसनीय आंकड़ा सामने नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed