{"_id":"59ca19aa4f1c1bb6538b4763","slug":"china-says-war-on-korean-peninsula-would-have-no-winners","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर कोरिया और अमेरिका को चीन की नसीहत- लड़ना बंद करो","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
उत्तर कोरिया और अमेरिका को चीन की नसीहत- लड़ना बंद करो
टीम डिजिटल, अमर उजाला
Updated Tue, 26 Sep 2017 09:32 PM IST
विज्ञापन
Lu Kang
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन ने मंगलवार को कहा कि कोरियाई प्रायद्वीप पर युद्ध हुआ तो कोई भी विजेता नहीं होगा। चीन का यह बयान उत्तर कोरिया के विदेश मंत्री के उस बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नॉर्थ कोरिया के लिए युद्ध की घोषणा कर दी है और बदले में जवाब देने के लिए प्योंगयांग तैयार है।
विज्ञापन
पढ़ें: पहली बार चीन ने माना- पाक में है आतंकवाद, UN में सुषमा के भाषण को बताया अहंकारी
विज्ञापन
चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लू कांग ने कहा कि बीजिंग मानता है कि यूएस और उत्तर कोरियाई राजनेता यह महसूस कर सकते हैं कि सैन्य साधनों का सहारा कभी भी एक व्यवहार्य तरीका नहीं होगा।
विज्ञापन
पढ़ें: जापान के नियंत्रण वाले समुद्री इलाके में चीनी नौसेना ने लगाई गश्त, पूर्वी चीन सागर में बढ़ा तनाव
आपको बता दें कि उत्तर कोरिया के विदेश मंत्री के बयान के बाद मंगलवार को व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव ने साराह सेंडर्स ने बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने किसी तरह के युद्ध की घोषणा नहीं की है।ये आरोप बेबुनियाद और निराधार हैं।