फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   North Korea military parade features floats flowers No long-range missiles donald trump feels happy

मिसाइलों से खौफ मचाने वाले सनकी तानाशाह किम जोंग ने दिखाई शराफत, ट्रंप हुए खुश

Mon, 10 Sep 2018 03:34 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला,
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, Updated Mon, 10 Sep 2018 03:34 PM IST
विज्ञापन
North Korea military parade features floats flowers No long-range missiles donald trump feels happy
उत्तर कोरिया परेड

उत्तर कोरिया ने अपनी स्थापना की 70 वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई। इस मौके पर सैन्य परेड भी निकाली गई। हमेशा अपनी ताकत दिखाने वाले उत्तर कोरियो ने इस खास दिन पर परमाणु शक्ति से लैस अत्याधुनिक मिसाइलों का प्रदर्शन नहीं किया। यही नहीं उत्तर कोरिया ने  इंटर कॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइलों (आईसीबीएम) का प्रदर्शन भी नहीं किया।

विज्ञापन


आईसीबीएम अमेरिका के मुख्य भूभाग तक मार करने में सक्षम हैं।  मिसाइलों का प्रदर्शन न करने से साफ हो गया है कि किम जोंग उन अब पूरी तरह से अमेरिकी राष्ट्रपति को प्रभावित करना चाहते हैं। इससे एक बात और जाहिर होती है कि  इससे जाहिर है कि तानाशाह किम जोंग उन देश की अर्थव्यवस्था को विकसित करने पर जोर दे रहे हैं। 
विज्ञापन


अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप  ने इसकी सराहना करते हुए कहा कि इससे सकारात्मक संदेश जाएगा।  प्योंगयांग के मध्य में किम जोंग उन के समक्ष जवानों, तोपों और टैंकों का प्रदर्शन किया गया, लेकिन किसी प्रकार के परमाणु हथियारों के साथ शक्ति प्रदर्शन नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

North Korea military parade features floats flowers No long-range missiles donald trump feels happy
north korea

ट्रंप ने शक्ति प्रदर्शन न करने पर किम जोंग उन का शुक्रिया भी कहा। 'उत्तर कोरिया की ओर से यह काफी सकारात्मक संदेश है। शुक्रिया चेयरमैन किम। हम सबको गलत साबित कर देंगे। दो लोग जो एक-दूसरे को बेहद पसंद करते हैं उनके बीच हुई अच्छी बातचीत से बेहतर कुछ भी नहीं। मेरे कार्यकाल से पहले की स्थिति से तुलना में यह काफी बेहतर है।'

आपको बता दें कि पिछले कुछ वर्षों से उत्तर कोरिया हर बार अपने स्थापना दिवस पर परमाणु हथियारों के साथ शक्ति प्रदर्शन  करता रहा है। चीनी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक किम ने कहा कि उत्तर कोरिया सिंगापुर में हुई अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप के साथ हुई बैठक का सम्मान करता है और इसलिए हमने इस बार अपने परमाणु हथियार का प्रदर्शन नहीं किया है। हम उम्मीद करते हैं कि अमेरिका भी हमारा सहयोग करेगा और महाद्वीप के मुद्दे पर राजनैतिक सुधार की प्रक्रिया को संयुक्त रूप से आगे बढ़ाएगा।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed