{"_id":"5917a2274f1c1b851885144b","slug":"north-korea-launches-a-new-unidentified-missile-as-tensions-with-us-fester","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर कोरिया की बैलिस्टिक मिसाइल पर ट्रंप की रूस को खरी-खरी, दी चेतावनी","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
उत्तर कोरिया की बैलिस्टिक मिसाइल पर ट्रंप की रूस को खरी-खरी, दी चेतावनी
amarujala.com, Presented By: मनीष कुमार
Updated Mon, 15 May 2017 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर कोरिया के बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण पर अमेरिका ने खासी नाराजगी जताई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस को इस पर खरी-खरी सुनाई है। व्हाइट हाउस की ओर से कहा गया है कि उत्तर कोरिया के इस परिक्षण से रूस खुश नहीं होगा। ऐसा इसलिए कहा गया है क्योंकि मिसाइल रूस की सीमा से कुछ दूरी पर ही गिरी है।
विज्ञापन
दरअसल, एक बार फिर तमाम अंतरराष्ट्रीय दबावों को दरकिनार कर रविवार को बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया गया है। दक्षिण कोरियाई सेना के एक अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है। दक्षिण कोरियाई न्यूज एजेंसी योन्शप की रिपोर्ट के मुताबिक, जिस का परीक्षण किया गया है वह एक बैलिस्टिक मिसाइल है। रिपोर्ट के मुताबिक, राजधानी प्योंगयांग के कुसोंग क्षेत्र में उत्तर कोरिया ने मिसाइल को लॉन्च की है। वहीं अभी तक यह इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है कि यह टेस्ट कितना सफल रहा है।
विज्ञापन
वहीं यूएस के तीन अधिकारियों ने भी एनबीसी न्यूज को बताया कि उत्तरी कोरिया ने एक बार फिर मिसाइल परीक्षण किया है। बता दें कि इससे पहले उत्तर कोरिया द्वारा किए गए पिछले 2 बैलिस्टिक मिसाइल के परीक्षण असफल रहे थे। इन मिसाइलों को छोड़े जाने के कुछ ही देर में उनमें ब्लास्ट हो गए थे, जिसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्विटर पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा था कि 'उत्तर कोरिया द्वारा किए गया यह परीक्षण उसके मुख्य सहयोगी चीन के प्रति असम्मान को दर्शाता है।'
विज्ञापन
गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय दबावों को दरकिनार कर लगातार मिसाइल परीक्षण के चलते अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच तनाव बढ़ता चला जा रहा है। अमेरिका ने पहले ही कोरिया प्रायद्वीप में अपने जंगी बेड़े को तैनात किया हुआ है, जिससे कोरियाई प्रायद्वीप में तनाव का माहौल चरम पर है।