{"_id":"5a75ddf14f1c1b4d588b67cc","slug":"north-korea-earning-million-dollars-by-export-after-un-sanctions","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिबंधों की धज्जियां उड़ा रहा उत्तर कोरिया कोरिया, इस तरह कमाए करोड़ों डॉलर","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
प्रतिबंधों की धज्जियां उड़ा रहा उत्तर कोरिया कोरिया, इस तरह कमाए करोड़ों डॉलर
एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र
Updated Sat, 03 Feb 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
kim jong un
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतिबंधों की धज्जियां उड़ाकर उत्तर कोरिया कोयला, लोहा, स्टील और अन्य सामानों का निर्यात कर रहा है। पिछले साल उसने इससे करीब बीस करोड़ डॉलर कमाए।
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। संयुक्त राष्ट्र विशेषज्ञों के मुताबिक इस बात के भी सुबूत मिले हैं कि बैलिस्टिक मिसाइल और रासायनिक हथियार बनाने के लिए कोरिया, म्यांमार और सीरिया सैन्य सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
रिपोर्ट में कहा गया है कि कोरिया पर यूएन ने प्रतिबंध लगाकर रखा है, लेकिन वह करीब-करीब हर सामान का निर्यात जारी रखे हुए है। पिछले साल जनवरी से सितंबर के बीच कोरिया ने निर्यात से करीब बीस करोड़ डॉलर कमाए हैं। अत्याधुनिक तकनीक और रडार को चकमा देने में सक्षम समुद्री जहाज से कोयला चीन, मलेशिया, दक्षिण कोरिया, रूस और वियतनाम भेजा गया है।
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने उत्तर कोरिया पर पिछले साल प्रतिबंध लगाए थे ताकि उसकी आय में कमी हो और वह सैन्य प्रोग्राम में कटौती करे। छठे परमाणु परीक्षण और कई मिसाइल परीक्षण के बाद से अमेरिका लगातार कोरिया पर प्रतिबंध की मांग कर रहा था।