{"_id":"5a5ddaa74f1c1ba0268b4b23","slug":"north-korea-consider-trump-s-tweet-as-mental-state-of-a-loser","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़े बटन वाला बयान ट्रंप की हारी हुई मानसिकता को दिखाता हैः नॉर्थ कोरिया","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
बड़े बटन वाला बयान ट्रंप की हारी हुई मानसिकता को दिखाता हैः नॉर्थ कोरिया
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 16 Jan 2018 04:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूक्लियर बटन का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। नए साल पर किम जोंग उन ने कहा था कि कोरिया ने परमाणु हथियार बना लिया है और इसका उपयोग करने वाला बटन हमेशा उनके डेस्क पर तैयार रहता है। इस पर पलटवार करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर कहा कि उनके पास किम जोंग से भी बड़ा न्यूक्लियर बटन है। अब नॉर्थ कोरिया ने फिर ट्रंप को अपने निशाने पर लिया है और कहा कि उनका यह ट्वीट एक हारे हुए व्यक्ति की दिमागी स्थिति को दर्शाता है।
विज्ञापन
सत्तारूढ़ पार्टी अखबार के रोडोंग सीनमुन ने मंगलवार को ट्रंप पर टिप्पणी करते हुए कहा कि यह बयान एक हारे हुए व्यक्ति की मानसिकता को दर्शाता है। उनका यह बयान पूरी तरह से झूठ है और यही उनके मानसिक रूप से स्वस्थ न होने का संकेत देता है।
विज्ञापन
रोडोंग सीनमुन ने हाल ही में "फायर एंड फ्यूरी: इनसाइड द ट्रम्प व्हाईट हाउस" नामक पुस्तक लिखी थी, जो राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को एक ऐसे नेता के रूप में दिखाता है जो अपने कार्यालय की महत्ता और उसकी शक्ति को समझ नहीं पा रहा है। हालांकि, ट्रंप और अन्य व्हाइट हाउस के अधिकारियों ने इसे गलत बताया है।
विज्ञापन
आपको बता दें कि, उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन की नए साल का आगाज होते ही ये धमकी दी थी कि हर वक्त उसकी पहुंच परमाणु बम के बटन तक रहती है इस पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तीखी प्रतिक्रिया जाहिर की। ट्रंप ने कहा कि 'उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने अभी कहा है कि परमाणु बम का बटन हमेशा उनकी डेस्क पर रहता है। क्या उसके खत्म हो चुके और भुखमरी से परेशान राज्य से कोई उसे बताएगा कि परमाणु बम का बटन मेरे पास भी है, मगर यह उसके बम से कहीं बड़ा और ताकतवर है, और मेरा बटन काम करता है!'