फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   North Korea: American restrictions on kim jong 2 officers

उत्तर कोरिया: किम जोंग के 2 अधिकारियों पर अमेरिका ने लगाया प्रतिबंध

Wed, 27 Dec 2017 01:57 PM IST
बीबीसी / हिन्दी
बीबीसी / हिन्दी Updated Wed, 27 Dec 2017 01:57 PM IST
विज्ञापन
North Korea: American restrictions on kim jong 2 officers
डोनाल्ड ट्रंप, किम जोंग उन

अमेरिका ने उत्तर कोरिया के मिसाइल कार्यक्रम में अहम भूमिका निभाने वाले दो अधिकारियों पर और प्रतिबंध लगाए हैं। अमेरिका का कहना है कि उत्तर कोरिया के बैलेस्टिक मिसाइल कार्यक्रम के पीछे किम जोंग-सिक और री प्योंग-चोल का हाथ है।

विज्ञापन


पढ़ें: दुनिया में एक जगह ऐसी भी जहां साल भर मनाया जाता है क्रिसमस
विज्ञापन


ठोस ईंधन से चलने वाली मिसाइल विकसित करने में किम जोंग-सिक की अहम भूमिका मानी जाती है। जबकि अंतरमहाद्वीपीय मिसाइल हासिल करने के पीछे कथित रूप से री प्योंग-चोल का दिमाग है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले हफ़्ते संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की ताजा प्रतिबंध सूची में भी इन दोनों अधिकारियों का नाम था। उत्तर कोरिया के लगातार मिसाइल परीक्षण के दौरान जो भी तस्वीरें सार्वजनिक हुई हैं उसमें ये दोनों किम जोंग-उन के साथ नजर आते रहे हैं। 


पढ़ें: उत्तर कोरिया पर संयुक्त राष्ट्र के नए प्रतिबंध, पैदा होगा बड़ा तेल संकट 

समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने मई में कहा था कि इन दोनों को किम जोंग-उन ने ही चुना था। हाल ही में संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद ने उत्तर कोरिया पर अब तक का सबसे कड़ा दसवां प्रतिबंध लगाया। इसके अमल में आते ही उत्तर कोरिया का पेट्रोलियम आयात 90 प्रतिशत तक घट जाएगा।

उत्तर कोरिया ने इसे 'युद्ध छेड़ने जैसी हरकत' बताया है। इस बीच रूस ने कहा है कि उत्तर कोरिया के खिलाफ अमेरिका की आक्रामक बयानबाजी अस्वीकार्य है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed