{"_id":"590d04754f1c1b771c4414f6","slug":"north-korea-accuses-cia-of-biochemical-plot-to-kill-kim-jong-un","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CIA रच रहा तानाशाह किम जोंग उन की हत्या की साजिश : उत्तर कोरिया","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
CIA रच रहा तानाशाह किम जोंग उन की हत्या की साजिश : उत्तर कोरिया
एजेंसी/ प्योंगयांग
Updated Sat, 06 May 2017 04:32 AM IST
विज्ञापन
उत्तर कोरिया के राष्ट्रपति किम जोंग उन
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर कोरिया ने अमरीका की खुफिया एजेंसी सीआईए पर आरोप लगाया है कि वो दक्षिण कोरिया की इंटेलिजेंस एजेंसी के साथ मिलकर उनके नेता किम जोंग उन की हत्या की साजिश रच रहा है। उत्तर कोरिया ने कहा कि क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच सीआईए जैव रासायनिक पदार्थ से किम जोंग उन की हत्या करना चाहती है।
विज्ञापन
उत्तर कोरिया के सुरक्षा मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि अमरीका और दक्षिण कोरिया के समर्थन वाले एक आतंकवादी संगठन ने उनके सर्वोच्च नेता पर जैव रासायनिक पदार्थ से हमला करने के एक प्रयास को नाकाम भी किया है।
विज्ञापन
बयान में कहा गया है कि उत्तर कोरिया ऐसे आतंकवादियों को ढूंढकर बेरहमी से कुचल देगा। इस बीच उत्तर कोरिया द्वारा परमाणु बमों और मिसाइलों के परीक्षण को जारी रखने से अमरीका के साथ उसकी जुबानी जंग तेज है। अमरीका इस पर आपत्ति जताते हुए उत्तर कोरिया को आतंकवाद को बढ़ावा देने वाला राष्ट्र बताता रहा है।
विज्ञापन
रेडियोधर्मी पदार्थ का इस्तेमाल कर रची जा सकती है हत्या की साजिश
kim jong un
- फोटो : reuters
रेडियोधर्मी पदार्थ का इस्तेमाल
उत्तर कोरिया की समाचार एजेंसी कीसीएनए के मुताबिक, किम जोंग उन की हत्या की इस साजिश में जैव रासायनिक पदार्थों में रेडियो धर्मी पदार्थ और नैनो सबस्टेंस का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। रेडियो धर्मी पदार्थ और नैनो सबस्टांस के इस्तेमाल से निशाना बनाए जाने के बाद इसका असर छह से 12 महीनों बाद दिखेगा। इसके अलावा यह भी बताया गया है कि किम जोंग उन को सैन्य परेड और सार्वजनिक कार्यक्रमों में निशाना बनाया जा सकता है।
24 घंटे सुरक्षा घेरे में रहते हैं उन
सुरक्षा विशेषज्ञों के अनुसार किम जोंग उन पर ऐसा किसी भी प्रकार का हमला करना बेहद मुश्किल है, उत्तर कोरिया के तानाशाह हर समय बेहद सख्त सुरक्षा घेरे में रहते हैं। उनके लिये एक विशेष सुरक्षा प्रणाली का निर्माण किया गया है, जो उनके देश के नागरिकों पर भी नजर रखती है। उनकी सुरक्षा पर 7.40 लाख अमरीकी डॉलर खर्च किए जाते हैं। इसके अतिरिक्त सैटेलाइट ट्रांसीवर्स से भी उनकी सुरक्षा पुख्ता की जाती है।