{"_id":"2ca18688-dbd1-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"nine-tourists-killed-in-pakistan-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक प्रशासित कश्मीर में नौ विदेशी पर्यटकों की हत्या","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
पाक प्रशासित कश्मीर में नौ विदेशी पर्यटकों की हत्या
Updated Sun, 23 Jun 2013 03:10 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर में बंदूकधारियों ने एक होटल पर हमला कर कम से कम नौ विदेशी पर्यटकों को मार दिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने होटल पर हुए इस हमले की जानकारी दी है। शुरुआती ख़बरों के मुताबिक इस घटना में मारे गए लोगों में पांच यूक्रेन के नागरिक, एक रूस और तीन चीन के नागरिक थे।
ऐसा माना जाना रहा है कि एक पाकिस्तानी महिला भी मारी गईं।
यह हमला गिलगिट-बल्तिस्तान के दियामेर ज़िले में नंगा पर्वत के बेस कैंप के नज़दीक हुआ। अभी तक इस हमले की जिम्मेदारी किसी भी चरमपंथी संगठन ने नहीं ली है।
विज्ञापन