फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   New Zealand sinkhole reveals glimpse into 60,000-year-old volcano

अचानक हुआ हैरान कर देने वाला गड्ढा, वैज्ञानिकों ने इसकी परत को बताया 60 हजार साल पुराना

Mon, 07 May 2018 08:48 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 07 May 2018 08:48 PM IST
विज्ञापन
New Zealand sinkhole reveals glimpse into 60,000-year-old volcano
न्यूजीलैंड
न्यूजीलैंड के उत्तरी द्वीप में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। रोटोरुआ शहर के एक फार्म के पास भारी बारिश के बाद एक दरार देखी गई है। यही नहीं इसकी लंबाई दो फुटबाल मैदान के बराबर बताई जा रही है। इसे देखते ही लोग दातों तले उंगलियां चबा रहे हैं। इसकी गहराई भी हैरान करने वाली है। इसकी गहराई लगभग 6 मंजिला इमारत के बराबर बताई जा रही है। यह न्यूजीलैंड में अब तक की सबसे ज्यादा गहराई वाला गढ्ढा बताया जा रहा है। 
विज्ञापन


इसकी लंबाई 200 मीटर (660 फिट) चौड़ाई 20 मीटर (66फिट) और गहराई 20 मीटर है। बताया जा रहा है कि यहां कई दिन से भारी बारिश हो रही थी जिसके चलते यह दरार पड़ी है। ज्वालामुखी विज्ञानी ब्रैड स्कॉट ने इस दरार का मौके पर जाकर जायजा लिया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने इससे पहले इतनी बड़ी दरार नहीं देखी है। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस दरार के अंदर एक ड्रोन को भेजकर इसका मुआयना किया गया है। जो कि काफी हैरान करने वाला था। स्कॉट ने कहा कि यह काफी आश्चार्यजनक है। इसकी नीचली परत 60 हजार साल पहले ज्वालामुखी के अवशेषों से बनी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस फार्म के मैनेजर ने कहा कि यह दरार रात के समय में पड़ी। लेकिन जब यह हुआ तो हमें इसका अंदाजा नहीं था कि यह इतना गहरा है। इसे देखने के लिए हमने दिन होने का इंतजार किया। उन्होंने कहा कि हमने फिलहाल सुरक्षा की दृष्टि से इसे कवर कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed