{"_id":"4e837ad6481d5ce494fca891725792ff","slug":"new-swimming-record","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिकॉर्ड की खातिर बोरे में बंद होकर की तैराकी","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
रिकॉर्ड की खातिर बोरे में बंद होकर की तैराकी
Updated Sat, 14 Sep 2013 01:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराने की उम्मीद में एक बुल्गारियाई व्यक्ति ने बोरे में बंद होकर दो किलोमीटर तक तैराकी की।
विज्ञापन
खबरों के मुताबिक जेन पेत्कोव को मैसेडोनिया की ऑरिड झील को पार करने में करीब पौने तीन घंटे लगे।
आयोजक सासो तोकोव ने समाचार एजेंसी एएफपी को बताया कि 59 वर्षीय पेत्कोव के हाथ और पैर उनके शरीर से बांध दिये गए थे और उन्होंने डॉल्फिन की तरह पीठ के बल तैराकी की।
मैसेडोनिया के मीडिया के मुताबिक़ तैराकी की उनकी औसत रफ्तार 0.7 किमी प्रति घंटे थी।
पेत्कोव ने अपना अभियान पूरा करने के बाद कहा, ''पहले एक किमी में मुझे बहुत ठंड लगी लेकिन इसके बात सबकुछ ठीक रहा। कोई भी समस्या नहीं हुई।''
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
पेत्कोव ने कहा, ''अगर पानी गरम होता तो मैं दस किमी या उससे भी ज्यादा तैर सकता था।''
आयोजकों ने बताया कि गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में आधिकारिक रूप से शामिल किए जाने के लिए उन्होंने इस तैराकी प्रदर्शन को विधिवत रिकॉर्ड किया है।
हालांकि पेत्कोव द्वारा तय की गई दूरी और समय को लेकर स्थानीय मीडिया में विरोधाभासी खबरें हैं। असमान्य गतिविधियों को पंजीकृत करने वाली संस्था गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने इस मुद्दे पर कोई सार्वजनिक टिप्पणी नहीं की है।
विज्ञापन