फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   nelson mandela

जल्द हमारे साथ होंगे मंडेला: जैकब जूमा

Thu, 13 Jun 2013 07:59 AM IST
Updated Thu, 13 Jun 2013 07:59 AM IST
विज्ञापन
nelson mandela

दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब जूमा ने कहा है कि अस्पताल में नेल्सन मंडेला की सेहत “बेहद गंभीर लेकिन स्थिर” है और उनके स्वास्थ्य में सुधार के लिए “सभी प्रार्थना कर रहे हैं।”

विज्ञापन


जूमा ने कहा कि डॉक्टर “काफी अच्छा काम” कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति “एक अच्छे” योद्धा हैं।

मंडेला की उम्र 94 वर्ष है और उन्हें फेफड़े में संक्रमण के बाद प्रिटोरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ वो अपनी पाँचवी रात बिता रहे हैं।

दक्षिण अफ्रीका में रंगभेदी आन्दोलन के नायक रहे मंडेला की पूर्व पत्नी विनी मैडीकिजेला-मंडेला सहित कई संबंधी मंगलवार को उनसे मिलने आए।

कड़ी सुरक्षा के बीच अपनी दो बेटियों के साथ आई पूर्व राष्ट्रपति की पूर्व पत्नी ने इस मौके पर कोई टिप्पणी नहीं की।

अस्पताल के बाहर पूर्व राष्ट्रपति की स्थिति के बारे में किसी तरह की खबर पाने के लिए लोगों की भीड़ जमा है।

मंडेला को इस साल तीसरी बार अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है और शनिवार से ही वह सघन देखभाल में हैं।

वह दिसंबर में फेफड़ों में संक्रमण और पित्त की पथरी के इलाज के लिए 18 दिन अस्पताल में रहे थे।

“अच्छे योद्धा”

जूमा ने मंडेला को “दक्षिण अफ्रीका में लोकतंत्र का पिता” बताते हुए कहा है कि, “हमें उनके साथ की ज़रूरत है और उनकी सेहत में तेज सुधार के इरादे से आ रहे सभी संदेशों का जोरदार स्वागत है।”
विज्ञापन


सोमवार को मंडेला के डॉक्टरों से उनकी सेहत के बारे में जानकारी लेने के बाद जूमा मंगलवार शाम को प्रसारित हुए एक टेलीविजन साक्षात्कार के दौरान बोल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जूमा ने कहा कि, “हालांकि वह बेहद गंभीर हैं लेकिन वह स्थिर हैं और हम सभी उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं, ताकि वह जल्दी स्वस्थ हो सकें।”

जनता की मांग

प्रिटोरिया में बीबीसी के करेन एलेन ने बताया कि दक्षिण अफ्रीकी सरकार मंडेला की सेहत के बारे में जानकारी को लेकर जनता की मांग और उनके परिवार की निजता की बीच संतुलन बनाने की कोशिश कर रही है।


राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा मंगलवार को जारी बयान में बताया गया कि फेफड़ों की उनकी पुरानी समस्या एक बार फिर बढ़ जाने के कारण अस्पताल में भर्ती कराए जाने से पहले मंडेला अपने जोहानसबर्ग स्थित घर में कई दिनों से बीमार चल रहे थे।

अंतरराष्ट्रीय समय के अनुसार शुक्रवार रात साढ़े 11 बजे हालात काफी खराब हो जाने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कैदी से राष्ट्रपति

मंडेला 1994 से 1999 तक दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति रहे।

इससे पहले उन्हें 27 वर्षों तक जेल में रहना पड़ा, ऐसा माना जाता है कि जेल में पत्थर की खुदाई करते करते उनके फेफड़े छतिग्रस्त हो गए थे।

रोबेन आइलैंड जेल में रहने के दौरान ही अस्सी के दशक में टीबी हो गई थी।

उन्होंने 2004 में सार्वजनिक जीवन को अलविदा कह दिया था और उसके बाद वह कभी कभार ही आधिकारिक आयोजनों में दिखाई देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed