फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   navy-warship-sinks-in-cameroon-afp-sources

नाव पलटने से कैमरून के 34 सैनिक लापता

Tue, 18 Jul 2017 01:40 AM IST
एजेंसी, योंडे
एजेंसी, योंडे Updated Tue, 18 Jul 2017 01:40 AM IST
विज्ञापन
navy-warship-sinks-in-cameroon-afp-sources
प्रतीकात्मक फोटो

कैमरून में एक हादसे में नौसेना के 34 जवान लापता हो गए। रैपिड इंटरवेंशन ब्रिगेड के दर्जनों सैनिकों को ले जा रहा कैमरून का एक सैन्य पोत देश के दक्षिणी-पश्चिमी तट पर डूब गया, जिसकी वजह से दर्जनों सैनिक लापता हो गए। देश के रक्षा मंत्री जोसेफ वेती ओसोमो ने बताया कि जहाज में क्रू मेंबर समेत 37 लोग सवार थे।

विज्ञापन


रविवार सुबह जहाज उस वक्त डूब गया जब यह तेल भरवाने के लिए बकासी शहर की ओर जा रहा था। रैपिड इंटरवेंशन ब्रिगेड सुदूर उत्तरी क्षेत्र में आतंकी संगठन बोको हराम के आतंकियों के खिलाफ लड़ाई में मोर्चा संभालता है।
विज्ञापन


सूत्र ने बताया, ‘सेना ने डूबे सैनिकों की खोज शुरू कर दी है।’ इस दौरान कम से कम एक शव भी बरामद कर लिया गया है। कैमरून के सुदूर उत्तरी क्षेत्र में हिंसा के भय से लगभग दो लाख लोग अपना गांव छोड़कर जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed