फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   jammu kashmir: Heavy firing from cross border, 1 soldier martyr

J&K: राजौरी और पुंछ में सीमा पार से फायरिंग, जवान शहीद, 8 साल की बच्ची की भी मौत

Mon, 17 Jul 2017 06:04 PM IST
amarujala.com- Written by : हरेन्द्र सिंह मोरल
amarujala.com- Written by : हरेन्द्र सिंह मोरल Updated Mon, 17 Jul 2017 06:04 PM IST
विज्ञापन
jammu kashmir: Heavy firing from cross border, 1 soldier martyr

जम्‍मू कश्मीर में सीमापार से आज सुबह से जबरदस्त फायरिंग जारी है। घाटी के मंढेर, पुंछ, राजौरी में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों की ओर से भारतीय रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर जोरदार फायरिंग की जा रही है। घटना में सेना के एक जवान के अलावा आठ साल की बच्ची की मौत की खबर आ रही है। 

विज्ञापन


वहीं भारतीय खेमे की ओर से भी पाक की इस हरकत का कड़ा जवाब दिया जा रहा है। जिसमें पांच पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने की खबर है, हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। सीमा पार से हो रही फायरिंग के बाद रिहाइशी इलाकों से नागरिकों को हटाकर सुरक्षित स्‍थानों पर पहुंचाया जा रहा है। 
विज्ञापन


राज्य के उप मुख्यमंत्री निर्मल सिंह ने बताया कि सीमा पार से जबरदस्त फायरिंग की जा रही है, हम भी बड़ी ताकत से उसका जवाब दे रहे हैं। 

जानकारी के अनुसार सीमा पार पाकिस्तान की ओर से सुबह सात बजे से अचानक फायरिंग शुरू हो गई। पाकिस्तानी फौज ने भारतीय सीमा से सटे रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर फायरिंग की, जो खबर लिखे जाने तक जारी है। खासकर पुंछ और राजौरी के सीमा से जुड़े इलाकों पर जबरदस्त फायरिंग हो रही है, जिसमें पुंछ के बालाकोट की रहने वाली आठ वर्षीय बच्ची साजिदा कफील की मौत हो गई। वहीं राजौरी इलाके में ही सेना के जवान नायक मुद्स्सर अहमद की भी मौत हो गई, वो घाटी के ही त्राल के रहने वाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान के पांच जवानों के मारे जाने की खबर

jammu kashmir: Heavy firing from cross border, 1 soldier martyr

पाकिस्तानी फायरिंग में काफी संख्या में लोग घायल भी हुए हैं जिन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। वहीं फायरिंग के बाद राजौरी के सभी स्कूलों को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है। 

राजौरी के उपायुक्त डा. शाहिद ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। पाक की फायरिंग में राजौरी के ताराकुंडी और नाइका क्षेत्रों में भी काफी नुकसान हुआ हैं जहां किसानों के मवेशी भी फायरिंग की चपेट में आ गए हैं। कई मवेशियों की मौत हुई है।

दूसरी ओर खबर ये भी आ रही है कि भारतीय सुरक्षाबलों की ओर से किए गए पलटवार में नीलम घाटी में पांच पाकिस्तानी जवानों की मौत हो गई है। घटनाक्रम के अनुसार पाकिस्तानी सुरक्षाबलों के वाहन को भारतीय स्पेशल फोर्सेज की ओर से निशाना बनाया गया था जिसके बाद वह नीलम नदी में जा गिरा और पांच जवानों की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed