फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   murder of australian youth in america

बोरियत भगाने के लिए कर दी हत्या

Wed, 21 Aug 2013 02:45 PM IST
Updated Wed, 21 Aug 2013 02:45 PM IST
विज्ञापन
murder of australian youth in america

अमेरिका के ओकलाहोमा राज्य में तीन किशोरों पर एक ऑस्ट्रेलियाई व्यक्ति की हत्या का अभियोग लगाया गया है। इन किशोरों ने ऑस्ट्रेलियाई व्यक्ति की उस वक्त हत्या कर दी जब वो सड़क पर टहल रहे थे।

विज्ञापन


कॉलेज की बेसबाल टीम के खिलाड़ी क्रिस्टोफर लेन की हत्या की ये घटना गत शुक्रवार को डंकन शहर में हुई।

पुलिस का कहना है कि अभियुक्तों में से एक ने जांचकर्ताओं को बताया कि उन लोगों ने 22 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई व्यक्ति की हत्या महज हँसी-मज़ाक में कर डाली।

तीनों में से दो अभियुक्तों के खिलाफ हत्या का अभियोग लगाया गया है।

मेलबर्न के रहने वाले ऑस्ट्रेलियाई नागरिक लेन ईस्ट सेंट्रल विश्वविद्यालय में अंतिम वर्ष के छात्र थे और वो अपनी महिला मित्र के घर से लौट रहे थे

डंगन शहर के पुलिस प्रमुख डेनी फोर्ड का कहना है कि तीनों में से एक अभियुक्त ने अपना अपराध स्वीकार किर लिया है।

मस्ती के लिए हत्या

murder of australian youth in america फोर्ड का कहना था, ”जिस बच्चे ने हमसे बात की, उसका कहना था कि हम लोगों के पास कोई काम नहीं था जिसकी वजह से हम बोर हो गए थे। इसलिए हमने तय किया गया कि हमें किसी की हत्या करनी है।”
विज्ञापन


अन्य अभियुक्तों की उम्र 15 साल और 16 साल की है। पुलिस का कहना है कि उसे अभी तक किसी ऐसे हथियार का पता नहीं चला है जिससे कि साबित हो कि इसी से बुजर्ग की हत्या की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मारे गए व्यक्ति के पिता पीटेर लेन का कहना है कि उनके बेटे की मौत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

ऑस्ट्रेलियाई टेलीविजन चैनल स्काई न्यूज से उन्होंने कहा, “यह बहुत निर्दयतापूर्ण कार्रवाई है।”

वहीं एक अन्य अभियुक्त की मां का कहना है कि वो इस बात पर विश्वास ही नहीं कर पा रही हैं कि उनके बेटे ने ऐसा काम किया है।

उनका कहना था, “मैंने तीन बजे अपना काम खत्म किया। मुझे घर तक पहुंचने में तीन मिनट लगते हैं और वो उस समय घर पर था। फिर ऐसा कब हो सकता है, समझ में नहीं आता।”

वहां मौजूद लोगों ने लेन को बचाने की कोई कोशिश नहीं की, जबकि इलाके में करीब 24 हजार लोग रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed