{"_id":"56e737b24f1c1bcc148b456a","slug":"mother-teresa-to-get-status-of-saint","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदर टेरेसा को मिलेगी संत की उपाधि","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
मदर टेरेसा को मिलेगी संत की उपाधि
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 15 Mar 2016 04:59 AM IST
सार
- वेटिकन समिति की मंगलवार को बैठक
- कैनोनाइजेशन चार सितंबर को हो सकता है
विज्ञापन
मदर
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मदर टेरेसा को संत की उपाधि देने के प्रस्ताव पर विचार करने के लिए वेटिकन समिति की मंगलवार को बैठक होगी। हालांकि इस बैठक को केवल औपचारिकता माना जा रहा है। मदर टेरेसा को संत की उपाधि मिलना लगभग तय है।
विज्ञापन
बैठक में पोप फ्रांसिस उस प्रक्रिया (कैनोनाइजेशन) के आदेश पर हस्ताक्षर कर सकते हैं, जिसके तहत मदर टेरेसा को संत घोषित किया जाना है। साथ ही इससे संबंधित तिथि और जगह भी बताई जाएगी। वैसे माना जा रहा है कि कैनोनाइजेशन चार सितंबर को हो सकता है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि मदर टेरेसा ने अपने पूरे जीवन को गरीबों और बीमारों की सेवा में अर्पित कर दिया था। उनके द्वारा स्थापित संस्था मिशनरीज ऑफ चैरिटी इस काम को दुनियाभर में मानवा की सेवा के तौर पर कर रही है।
विज्ञापन