फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   More than 400 acid attacks in six months, strict law demands

छह महीने में 400 से अधिक एसिड अटैक, कड़े कानून की मांग

Wed, 19 Jul 2017 10:52 AM IST
BBC
BBC Updated Wed, 19 Jul 2017 10:52 AM IST
विज्ञापन
 More than 400 acid attacks in six months, strict law demands
लंदन - फोटो : BBC

बीते गुरुवार को पूर्वी लंदन में पांच लोगों पर तेजाब फेंकने की घटनाओं के बाद एसिड से संबंधित कड़े कानून की मांग तेज हो गई है। इन मांगों में एसिड की बिक्री पर पाबंदी की मांग भी शामिल है। पुलिस के मुताबिक एसिड फेंके जाने की घटनाओं में साल 2012 की तुलना में दो गुना वृद्धि हुई है और ऐसी घटनाएं ज्यादातर लंदन में हुई हैं।

विज्ञापन


एसिड अटैक के लिए पहले से ही इंग्लैंड में उम्र कैद की सजा का प्रावधान है। गृहमंत्री एम्बर रड ने संडे टाइम्स ने कहा, "वो चाहती हैं एसिड अटैक के दोषियों को इस कानून की ताकत का एहसास हो।" राजनेता और एसिड अटैक से पीड़ित लोग इन हमलों में शामिल लोगों को और कठोर दंड देने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


एसिड अटैक में शामिल लोगों के खिलाफ मामले में मौजूदा कानून की समीक्षा की जाएगी और इस बात पर विचार किया जाएगा कि एसिड अटैक के पीड़ितों को कैसे मदद प्रदान की जा सकती है। इसके अलावा किसी के पास एसिड बरामद होने या फिर किसी की मदद से हमले करने के इरादे साबित होने की स्थिति में चार साल तक कैद की सजा हो सकती है। नेशनल पुलिस चीफ कौंसिल (एनपीसीसी) का कहना है कि छह महीने के दौरान इंग्लैंड और वेल्स में 400 से अधिक एसिड अटैक किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 More than 400 acid attacks in six months, strict law demands
एसिड अटैक की पीड़ित केटी पाइपर - फोटो : BBC

एम्बर रड ने एसिड अटैक से प्रभावित लोगों के बारे में कहा, "एसिड अटैक एक भयानक अपराध हैं। इसमें पीड़ितों पर शारीरिक और मानसिक रूप से बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है।" उन्होंने कहा, "यह बहुत जरूरी है कि इस तरह के हमलों को रोकने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएं।" एम्बर रड ने कहा है कि एसिड अटैक से संबंधित कानून पहले से ही काफी सख्त है। कई मामलों में एसिड अटैक के दोषी उम्र कैद तक की सजा काट रहे हैं, लेकिन हम अपनी जवाबदेही को और बेहतर कर सकते हैं और इसे करेंगे।

इंग्लैंड में मौजूदा कानून के तहत अगर पुलिस किसी ऐसे व्यक्ति को रोकती है जिसके पास एसिड है तो पुलिस को यह साबित करना पड़ता है कि एसिड का उपयोग गलत उद्देश्यों के लिए किया जाना था। एसिड अटैक की एक पीड़ित केटी पाइपर कहती हैं, "इन हमलों के पीड़ितों को ताउम्र इसके दुष्परिणामों को झेलना पड़ता है। ऐसे हमलों में शामिल लोगों को इतने कड़े दंड मिलने चाहिए कि उनके अंदर डर पैदा हो।"

स्कार्स, बर्न्स और हीलिंग मेडिकल जर्नल में छपे एक खत में उन्होंने लिखा है, "मुझे हमेशा ऑपरेशन और थेरेपी से गुजरना पड़ता है। एसिड अटैक के पीड़ितों की ऐसी स्थिति हो जाती है जैसे कि वो उम्रकैद झेल रहे हों।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed