फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   more deaths in west africa by ebola viral disease

नाइजीरिया पहुंचा इबोला, अब तक 890 की मौत

Tue, 05 Aug 2014 09:19 AM IST
Updated Tue, 05 Aug 2014 09:19 AM IST
विज्ञापन
more deaths in west africa by ebola viral disease

खतरनाक इबोला वायरस नाइजीरिया तक फैल गया है। इस साल पश्चिम अफ्रीका में अब तक इस वायरस से 890 लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


विश्व बैंक ने पश्चिम अफ्रीक के तीन देशों में फैले इबोला वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए 20 करोड़ डॉलर की आपात मदद देने की घोषणा की है। ये मदद लाइबेरिया, सेयरा लियोन और गिनी के लिए है जहां विश्व बैंक के अध्यक्ष जिम योंग किम के अनुसार स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है।

नाइजीरिया चौथा देश है जो इबोला वायरस की चपेट में आया है। लाइबेरिया से लौटे और वायरस संक्रमण के शिकार बने नाइजीरिया के एक शख़्स का इलाज करने वाले डॉक्टर भी वायरस की चपेट में आ गए हैं।
विज्ञापन


संक्रमित व्यक्ति की मौत हो चुकी है और अब इलाज कर रहा डॉक्टर खतरे में हैं।

शारीरिक द्रव्यों से फैलता वायरस

more deaths in west africa by ebola viral disease

नाइजीरिया के स्वास्थ्य मंत्री के मुताबिक इस डॉक्टर के संपर्क में आए आठ लोगों को एकदम अलग रखा गया है। संयुक्त राष्ट्र के नए आंकड़ों के मुताबिक 31 जुलाई और 1 अगस्त को इस संक्रमण के चलते 61 लोगों की मौत हुई।

इबोला वायरस से संक्रमित 90 प्रतिशत तक लोगों की मौत हो जाती है। ये बीमारी संक्रमित व्यक्ति के शारीरिक द्रव्यों के साथ संपर्क से फैलती है।

अगर बीमारी की शुरुआत में ही इसका इलाज हो जाए, तो संक्रमित लोगों के बचने की बेहतर संभावना होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed