{"_id":"573ee67e4f1c1bdb6aac6e90","slug":"missing-egypt-air-plane-wreck-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता इजिप्ट एयर विमान का मलबा मिला","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
लापता इजिप्ट एयर विमान का मलबा मिला
बीबीसी
Updated Fri, 20 May 2016 03:57 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Reuters
लापता इजिप्ट एयर के विमान का मलबा मिल गया है। मिस्र की सेना का कहना है कि मलबा भूमध्य सागर में मिला है। एक बयान में कहा गया है कि यात्रियों के सामान और विमान के हिस्सों के मलबे मिस्र के तटीय क्षेत्र से 300 किलोमीटर दूर उत्तर में मिले हैं।
विज्ञापन
विमान पर 66 लोग सवार थे और ये गुरुवार को लापता हो गया था। पहले मलबा मिलने की इसी तरह की खबर गलत साबित हुई थी। विमान पेरिस से काहिरा के लिए उडान भर रहा था। मिस्र के अधिकारियों का कहना है कि विमान में किसी तरह की खराबी नहीं थी बल्कि दुर्घटना की वजह आतंकवादी गतिविधि हो सकती है।
विज्ञापन
ग्रीस, मिस्र, फ्रांस और ब्रिटेन की सेना विमान के मलबे की तलाश में जुटी थीं। ग्रीस का कहना था कि विमान ने दुर्घटना से पहले दो तेज मोड लिए थे और उसके बाद वो 25,000 फीट से समुद्र में जा गिरा।
विज्ञापन