फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Mike Pompeo says North Korea agrees to allow inspectors into nuclear testing sites

उत्तर कोरिया नष्ट परमाणु साइट पर पर्यवेक्षक भेजने को राजी, अमेरिकी विदेश मंत्री ने दी जानकारी

Mon, 08 Oct 2018 09:00 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 08 Oct 2018 09:00 PM IST
विज्ञापन
Mike Pompeo says North Korea agrees to allow inspectors into nuclear testing sites

उत्तर कोरिया अंतरराष्ट्रीय पर्यवेक्षकों को नष्ट की गई न्यूक्लियर टेस्टिंग साइट में जाने की अनुमति देने पर राजी हो गया है। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने सोमवार को कहा कि उत्तर कोरिया ने परमाणु निरस्त्रीकरण की दिशा में अहम प्रगति की है। एक दिन पहले पोम्पियो ने उत्तर कोरियाई शासक किम जोंग उन से मुलाकात की थी।  

विज्ञापन


चौथी बार उत्तर कोरिया के दौरे पर आए पोम्पियो ने कहा, ‘अध्यक्ष किम पुंग्ये-री परमाणु परीक्षण साइट पर अंतरराष्ट्रीय पर्यवेक्षकों को जाने की अनुमति देने के लिए तैयार हैं। उत्तर कोरिया का परमाणु निरस्त्रीकरण कार्यक्रम काफी लंबी प्रक्रिया है। हमने इस दिशा में सार्थक प्रगति की है। दोनों देशों के बीच लोजिस्टिक्स पर सहमति बनने के बाद जल्द ही पर्यवेक्षक साइट का दौरा करेंगे।’ 
विज्ञापन


उत्तर कोरिया ने पुंग्ये-री साइट को मई में नष्ट किया था, लेकिन अपने दावे की पुष्टि के लिए अभी तक अंतरराष्ट्रीय पर्यवेक्षकों को वहां जाने की इजाजत नहीं दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जून में हुई थी पहली वार्ता : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस साल जून में सिंगापुर में पहली बार किम से परमाणु निरस्त्रीकरण को लेकर वार्ता की थी। हालांकि आलोचकों का मानना था कि परमाणु निरस्त्रीकरण को लेकर उत्तर कोरियाई नेता की प्रतिबद्धता अस्पष्ट है। 


दोनों देशों के बीच निरस्त्रीकरण को लेकर हुए अस्पष्ट करार की शर्तों को लेकर तकरार भी हो चुकी है। अमेरिका जहां उत्तर कोरिया पर अंतिम और पूरी तरह निरस्त्रीकरण का दबाव बनाता रहा है, वहीं प्योंगयांग ने वाशिंगटन पर करार में छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed