फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   media transport bus gunfire while tarvelling

पत्रकारों को ले जा रही रियो ओलंपिक की बस पर फायरिंग

Wed, 10 Aug 2016 11:44 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 10 Aug 2016 11:44 AM IST
विज्ञापन
media transport bus gunfire while tarvelling
बस की खिड़की पर कई गोलियां लगी हैं - फोटो : mirror

पत्रकारों और कुछ अधिकारियों को रियो ओलंपिक पार्क ले जा रही बस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फायरिंग में बस की खिड़की पर कई गोलियां लगी हैं।  बताया जा रहा है कि फायरिंग में तुर्की का एक पत्रकार छर्रे लगने से जख्मी हुआ है। इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी (आईओसी) ने फायरिंग की इस घटना की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बस बास्केटबॉल वेन्यू से मुख्य ओलंपिक वेन्यू की ओर जा रही थी। आईओसी ने बयान जारी कर कहा है, 'हम घटना से वाकिफ हैं और बस ड्यूडोरो से बारा जा रही थी। फायरिंग में बस की दो खिड़कियों के कांच टूटे हैं। हम मामले की जांच कर रहे हैं, इस पर रिपोर्ट मिलने के बाद ही आगे टिप्पणी कर सकेंगे।'
विज्ञापन


एपी के मुताबिक बस में सवार 12 पत्रकारों में से तीन को मामूली चोटें लगी हैं। रियो में हुई फायरिंग की इस घटना ने ओलंपिक गेम्स की सुरक्षा को लेकर चिंताओं को बढ़ा दिया है। रियो में ओलंपिक गेम्स की सुरक्षा के लिए वहां की सरकार ने 85,000 सैनिकों और पुलिस वालों को तैनात किया हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फटने और टूटने का शोर हुआ

media transport bus gunfire while tarvelling

घटना के समय बस में सवार प्रेस एसोसिएशन के फोटोग्राफर ने बताया कि,' हम मुख्य प्रेस सेंटर जा रहे थे इसी दौरान कुछ फटने और टूटने का शोर हुआ मैं उस वक्त पीछे की तरफ बैठा था।'

फोटोग्राफर ने आगे  कहा कि,'बस ड्राइवर ने फायरिंग के आधा मिनट बाद बस को रोका। बस  रुकने पर सब लोग चिल्लान लगे चलाते रहो। ड्राइवर बस को दूसरे रास्ते पर ले गया और उसने पुलिस से बात की जिसके बाद हम मुख्य ट्रांस्पोर्ट मॉल वापस आए। कांच टूटने से छोटी-मोटी चोटें लगी हैं लेकिन कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed