फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   mandela's granddaughter hurt by family feud

झगड़े से आहत हैं मंडेला की पोती

Thu, 18 Jul 2013 08:45 AM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Thu, 18 Jul 2013 08:45 AM IST
विज्ञापन
mandela's granddaughter hurt by family feud

दक्षिण अफ्रीका की राजधानी प्रिटोरिया के अस्पताल में भर्ती पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला की पोती ने कहा है कि परिवार में लगातार बढ़ रहे झगड़े से वो बहुत दुखी हैं।

विज्ञापन


नेल्सन मंडेला के तीन बच्चों के शवों को फिर से दफ़नाए जाने पर परिवार के सदस्यों में झगड़ा चल रहा है।

मंडेला की पोती एन्डिलेका मंडेला ने 18 जुलाई को पूर्व राष्ट्रपति के 95वें जन्मदिन से ठीक पहले बीबीसी से ख़ास बातचीत में कहा, ''हमारे परिवार के लिए मेरे दादा की इस गंभीर बीमारी से निपटना बहुत कठिन रहा है।"
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "हम चिंता जाहिर भी नहीं कर सकते क्योंकि जब हम अस्पताल से बाहर आते हैं, तब हम तस्वीरों में क़ैद हो जाते हैं, जबकि आम लोगों के लिए यह सब बहुत आसान होता है।''
विज्ञापन
विज्ञापन


यह विवाद मंडेला की पत्नी ग्राका मशेल समेत परिवार के 16 सदस्यों और मंडेला के पोते व पारंपरिक रूप से कबीले के प्रमुख मांडला मंडेला के बीच है।

मंडेला परिवार ने पूर्व राष्ट्रपति के तीन बच्चों के अवशेषों को खोदकर निकालने और उन्हे वापस उनके पैतृक गाँव कुनु लाने के लिए पूर्वी केप प्रांत के मथाथा उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी।

क्या है झगड़ा?
मांडला मंडेला ने संभवतः परिवार के बाकी सदस्यों और एबा थेम्बू कबीले के बुजुर्गों से सलाह मशविरा किए बिना दो साल पहले इन शवों को कुनु गाँव से एमविजो गाँव में अपने घर में स्थानांतरित कर दिया था। नेल्सन मंडेला थेम्बू कबीले से संबंध रखते है।

कोर्ट में दाखिल शपथ पत्र में यह आरोप लगाया गया था कि मांडला ने शवों को इसलिए स्थानांतरित कर दिया था ताकि वह यह सुनिश्चित कर सकें कि बीमार मंडेला को भी म्रत्यु के बाद एमविजो गाँव में ही दफ़नाया जाए।

मंडेला के जिन तीन बच्चों के शवों के अवशेषों पर विवाद हो रहा है, उनमें मांडला के पिता मैकगाथो मंडेला की 2006 में एड्स से संबंधित बीमारी से मौत हो गई थी जबकि डिलेका मंडेला के पिता थेम्बिकीले मंडेला 1969 में एक कार दुर्घटना में मारे गए थे।

इसके अलावा मंडेला की पहली बेटी की मौत उस वक़्त हो गई थी जब वह मात्र नौ महीने की थी। इन सभी को कुनु में दोबारा दफ़नाया गया है।

एन्डिलेका के अनुसार क़ब्रों को लेकर छिड़ी बहस परिवार के लिए बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। लेकिन उन्होंने उम्मीद जताई कि इससे परिवार के आपसी रिश्ते ख़राब नही होंगे।

मीडिया पर सवाल
वो कहती हैं, ''हम इस मामले को सार्वजनिक नहीं करना चाहते थे, लेकिन हम जिस मंडेला परिवार से ताल्लुक रखते हैं, वहाँ इसे छिपाए रखना बहुत मुश्किल था।''

मांडला को माफ़ करने के बारे में पूछने पर उन्होने कहा, "मेरे पास उन्हें माफ़ करने के अलावा और कोई रास्ता नहीं है। ख़ून के रिश्ते बहुत मज़बूत होते हैं।"


एन्डिलेका मंडेला ने आठ जून को फेफड़ों में संक्रमण के कारण नेल्सन मंडेला के अस्पताल में भर्ती होने पर मीडिया कवरेज पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, "हमसे पूछा जा रहा था 'क्या मंडेला की मौत हो चुकी है? क्या मंडेला जीवन रक्षक प्रणाली पर हैं?''

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed